फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The inspector broke the old man's hand on the protest against throwing garbage

कूड़ा डालने के विरोध पर दरोगा ने बुर्जुग का हाथ तोड़ा

Thu, 08 Jul 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
The inspector broke the old man's hand on the protest against throwing garbage
दरोगा की पिटाई से अवधेश कुमार का टूटा हाथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

इज्जतनगर पुलिस ने डाला समझौते का दवाब, एसएसपी के आदेश दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बरेली। कूड़ा डालने के विरोध पर दरोगा मनीष कुमार ने वृद्ध अवधेश प्रसाद से मारपीट कर उनका हाथ मरोड़ दिया, इससे हड्डी टूट गई। उनकी चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे तो दरोगा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो उनके आदेश पर दरोगा मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इज्जतनगर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले अवधेश प्रसाद के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने पहुंची तो वह घर से कूड़ा लेकर निकले। रास्ते में पड़ोसी ओम के घर में किराए पर रहने वाले दरोगा मनीष कुमार मिले। कूड़ा डालने को लेकर दरोगा उनसे बहस करने लगा और गाड़ी में कूड़ा डालने से मना किया। इसी बीच दरोगा ने रौब दिखाते हुए उन्हें लात-घूसों से पीटा और हाथ मरोड़ दिया। उनके हाथ की हड्डी टूट गई। सूचना मिलने पर बैरियर वन चौकी पुलिस पहुंची लेकिन उसने दरोगा पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन पर ही समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह पुत्र सुभाष के साथ थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने कहा कि इलाज में जितना खर्चा हुआ, वह दिलवा देंगे लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद घटना की जानकारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को दी तो उनके आदेश पर पुलिस ने अवधेश का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर दरोगा मनीष कुमार पर रिपोर्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed