{"_id":"697fb25b19410fdf94012846","slug":"the-injured-young-man-succumbed-to-his-injuries-four-accused-including-a-juvenile-have-been-arrested-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-103838-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घायल युवक ने दम तोड़ा, बाल अपचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घायल युवक ने दम तोड़ा, बाल अपचारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Feb 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
रिठौरा। बाइक को लेकर कहासुनी के बाद चाकू से हमला करने के मामले में घायल मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी समीर (16) ने उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बाल अपचारी है।
इंद्रपुरी निवासी शरीफ अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात उनका बेटा समीर बाजार गया था। लौटते समय मोहल्ले के ही आरिफ से उसकी बाइक को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरिफ ने अपने साथी जाकिर, करन यादव व एक नाबालिग के साथ मिलकर समीर पर हमला कर दिया।
चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लहुलुहान समीर को मरा समझकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती समीर की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में समीर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर लौट आए।
विज्ञापन
समीर की मौत की खबर सुनकर उसकी मां शाहजहां का रो-रोकर बुरा हाल है। समीर चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि आरोपी आरिफ, जाकिर, करन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। बाल अपचारी को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। संवाद