{"_id":"683e146452d3aac8c403b346","slug":"the-injured-e-rickshaw-driver-died-during-treatment-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104368-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घायल ई-रिक्शा चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घायल ई-रिक्शा चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
बहेड़ी। मृतक ई रिक्शा चालक राकेश का फाइल फोटो
बहेड़ी। सड़क हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अरसिया बोझ गांव का निवासी ई-रिक्शा चालक गांव से बहेड़ी की ओर आ रहा था। 31 मई की शाम को रास्ते में सकरस गांव के पास वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। ई-रिक्शा चालक राकेश के पिता पूरनलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को गमगीन माहौल में राकेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
--
दो कारों की भिंड़त में दो घायल
आंवला। आंवला-भमोरा रोड पर ओवरटेक के दौरान दो कारों में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान एक कार में सवार सरुकपुर बिल्सी निवासी सुभाष चौधरी और वरौलिया बिल्सी बदायूं निवासी चालक नवनीत गंभीर घायल हो गए। दोनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरी कार में सवार चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
--
भात पहना कर लौट रहे 11 लोग हादसे में घायल
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कांकर निवासी राकेश ने बताया कि उसका भाई बबलू रविवार शाम बिनावर थाना क्षेत्र के गांव भितारा में भात पहनाने के लिए परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। सोमवार सुबह खेड़ा सिंघा मार्ग पर सामने से आ रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, जिससे उन लोगों की ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे पलट गई है। इसमें सवार कई महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल जावित्री देवी को अस्पताल भेजा है। राकेश ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
--
ई-रिक्शा में कार ने मारी टक्कर
भमोरा। देवचरा-दातागंज रोड पर सोमवार दोपहर ओमपाल निवासी रामपुर कांकर ई-रिक्शा में यात्रियों को लेकर आ रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक ओमपाल गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर ओमपाल को अस्पताल भेजा। संवाद