फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The increase in sugarcane prices will strengthen the economic condition of farmers.

Bareilly News: गन्ना मूल्य में वृद्धि से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Thu, 30 Oct 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The increase in sugarcane prices will strengthen the economic condition of farmers.
बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष व उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का फोटो
बहेड़ी/नवाबगंज/फरीदपुर/ सिरौली। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को लेकर जगह-जगह किसानों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ किसानों ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं कुछ ने इसे नाकाफी बताते हुए मूल्य में कम से कम 450 रुपये बढ़ोतरी की मांग की। बहेड़ी में सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष और क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का कहना है कि गन्ने का भाव बढ़ाना सरकार का यह कदम किसानों को आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। इससे उनकी क्रय क्षमता बढ़ेगी। सरकार की इस घोषणा से क्षेत्र में गन्ने का रकबा बढ़ेगा। हरसूगला के किसान सरदार इकबाल सिंह चीमा ने कहा कि गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। गन्ना बोआई से लेकर कटाई तक का अगर हिसाब जोड़ा जाए तो किसान को अधिक लागत लगानी पड़ती है। भोजीपुरा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत ने कहा है कि यह कदम गन्ना किसानों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पुणेश मिश्रा, नीतेश आदि ने आभार व्यक्त किया है। गन्ना सहकारी समिति भोजीपुरा के चेयरमैन महीपाल सिंह गंगवार व सचिव अतिवीर सिंह ने इस पर खुशी जताई। संवाद

बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष व उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का फोटो

बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष व उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का फोटो

बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष व उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का फोटो

बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष व उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का फोटो

बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष व उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का फोटो

बहेड़ी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष व उत्कृष्ट किसान राजेंद्र कुमार गंगवार का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed