{"_id":"68829d9bcad40389680f5c15","slug":"the-idol-of-the-goddess-was-found-broken-in-the-temple-premises-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104640-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंदिर परिसर में खंडित मिली देवी की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंदिर परिसर में खंडित मिली देवी की मूर्ति
विज्ञापन
भोजीपुरा। गांव जटौआ देवस्थान पर बने देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति मंदिर परिसर में खंडित मिली। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल मां दुर्गा की नई मूर्ति लगवाकर मामले को शांत करवाया।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जटौआ में हिंदू मुस्लिम की मिश्रित आबादी है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मंदिर में लोग पूजा करने पहुंचे तो देवी मंदिर के बाहर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति खंडित मिली। सूचना पर डायल 112 के साथ भोजीपुरा थाने से प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, चौकी इंचार्ज धौंराटांडा संजय कुमार फोर्स को लेकर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल देवी की नई मूर्ति को मंगवाकर मंदिर में पं. चंद्र प्रकाश शर्मा से स्थापित करवाया। देवस्थान की चहारदीवारी पर कंटीले तारों को मंगवाकर तार कसी करवाई।
साफ-सफाई के दौरान मूर्ति को पहुंची थी क्षति
सूचना पर तहसीलदार सदर भानुप्रताप सिंह व नायब तहसीलदार भोजीपुरा अभिषेक तिवारी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि ऊषा पत्नी छोटेलाल बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा करने गई थी। साफ-सफाई के दौरान उनसे मूर्ति खंडित हो गया। ऊषा मूर्ति मंदिर परिसर में छोड़कर चली आई। इसके बाद पहुंचे अन्य लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। बाद में इसकी जानकारी होने पर सभी शांत हो गए। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि अब किसी तरह का विवाद नहीं है। प्रधान ताज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि हिंदू समाज अब पूरी तरह संतुष्ट हैं।