{"_id":"687d597c65b2b3e1d306d058","slug":"the-husband-put-up-a-hoarding-claiming-himself-to-be-the-block-pramukh-instead-of-his-wife-bareilly-news-c-4-vns1074-686229-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी के बजाय खुद को ब्लॉक प्रमुख बताकर पति ने लगवाया होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी के बजाय खुद को ब्लॉक प्रमुख बताकर पति ने लगवाया होर्डिंग
विज्ञापन
बरेली। क्यारा ब्लॉक प्रमुख रजनी चौहान के पति ने खुद को ब्लॉक प्रमुख बताते हुए क्षेत्र में होर्डिंग लगवा दिया। इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो प्रिंटिंग प्रेस से गड़बड़ी होने की बात कही।
बदायूं मार्ग पर लगे होर्डिंग में अरविंद चौहान को क्यारा का ब्लॉक प्रमुख दर्शाया गया है, जबकि वास्तव में उनकी पत्नी रजनी चौहान ब्लॉक प्रमुख हैं। लोगों ने इसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस पर लोग टिप्पणियां करने लगे।
प्रकरण पर अरविंद चौहान ने बताया कि वह शहर से बाहर हैं। प्रिंटिंग प्रेस को पत्नी और अपने फोटो, जानकारियां भेजकर श्रावण मास और रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों पर शुभकामना संदेश का होर्डिंग्स बनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सफाई दी कि इसे लगाने की जिम्मेदारी भी प्रिंटिंग प्रेस की ही थी। जानकारी के अभाव में उसने मेरी फोटो के नीचे ब्लॉक प्रमुख पति के बजाय ब्लॉक प्रमुख लिख दिया। जानकारी मिलने पर उसे कॉल कर तत्काल सभी होर्डिंग हटवाकर सही जानकारी के साथ दूसरा होर्डिंग लगाने के लिए कहा है। ब्यूरो