{"_id":"68829dccf0c540f81d01141f","slug":"the-humidity-of-chaos-in-the-ac-coach-bareilly-news-c-4-bly1015-689179-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसी कोच में अव्यवस्था की उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसी कोच में अव्यवस्था की उमस
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों के एसी कोच में अव्यवस्था की उमस बढ़ रही है। ग्राहक संतुष्टि के पैरामीटर पर आकलन के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक सबसे ज्यादा शिकायतें एसी खराब, गंदगी और पानी खत्म होने की ही हैं। रेल मदद एप, टोल फ्री नंबर 139 पर आने वाली शिकायतों में इनकी तादाद 75 फीसदी से ज्यादा है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण भी किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा का कहना है कि शिकायत के निस्तारण के बाद यात्रियों से फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है। मंडल ने ऑन बोर्ड साफ-सफाई के लिए ओबीएच हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सफाई कर्मचारियों को यूनिफार्म में रहने की हिदायत दी गई है।
एसी की मरम्मत करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन लाइटिंग व मोबाइल चार्जर संबंधित शिकायतों का रास्ते में ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें भी काफी कामयाबी मिली है।
यात्री शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली रेल मदद एप, हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर कार्रवाई के बारे में भी यात्रियों को एसएमएस के जरिये सूचित किया जा रहा है। संवाद