फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The hoardings installed at Bisalpur crossing from Satellite were removed

Bareilly News: सेटेलाइट से बीसलपुर चौराहे पर लगे होर्डिंग हटाए गए

Mon, 21 Apr 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The hoardings installed at Bisalpur crossing from Satellite were removed
बरेली। सेटेलाइट से बीसलपुर चौराहे तक विज्ञापन विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर ही बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के लगे होर्डिंग आदि को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वहीं दोबारा हाेर्डिंग लगाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे नगर आयुक्त के निर्देश पर आरआई नीरज गंगवार विज्ञापन टीम के साथ सेटेलाईट चौराहे पर पहुंचे। यहां सड़कों पर लगे बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के होर्डिंग्स आदि को हटवाया। यह अभियान शाम चार बजे तक बीसलपुर चौराहे तक चला है। अभियान के दौरान 150 से अधिक प्राइवेट प्रतिष्ठानों के बैनर, होर्डिंग्स आदि को हटाया है। इस दौरान कई लोगों ने आपत्ति जताकर विरोध भी किया लेकिन उनको समझा बुझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन


- शहर के इन मार्गाें पर भी होर्डिंग्स की है भरमार
नगर निगम सीमा क्षेत्र में बदायूं रोड, भोजीपुरा रोड, चौकी चौराहा, श्यामगंज से सेटेलाइट, सौ फुटा रोड, डेलापीर से एयरफोर्स रोड, आईवीआरआई रोड पर होर्डिंग्स की भरमार है। वहीं स्टेडियम, काली बाड़ी, चौपुला से दुल्हा मियां का मजार और सीबीगंज रोड पर भी अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
नगर निगम नियमों के मुताबिक सड़क पर किसी भी प्रतिष्ठान के होर्डिंग्स नहीं लगाए जा सकते। उसकी अनुमति ली जाती है, जिसमें होर्डिंग्स का साइज और लोकेशन दोनों ही शामिल होते हैं। वहीं राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग के साइड में 10 मीटर तक होर्डिंग्स नहीं लगाए जा सकते हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। - राजीव कुमार राठी, एक्सईएन व विज्ञापन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed