फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The highest number of female students enrolled in the Electronics Engineering diploma program.

Bareilly News: इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिप्लोमा में सर्वाधिक छात्राओं ने लिए प्रवेश

Wed, 19 Aug 2026 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The highest number of female students enrolled in the Electronics Engineering diploma program.
बरेली। जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पांच चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। कॉलेजों की सभी ट्रेडों में प्रवेश भी लगभग खत्म हो चुके हैं। पूरे प्रदेश से जिले के तीनों राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों का चयन अनेकों छात्र-छात्राओं ने किया है, लेकिन इन कॉलेजों में मौजूदा ट्रेडों में छात्राओं की संख्या छात्रों से बेहद कम रही है। जीटीआई कॉलेजों में प्रवेश लेने वाली कुल छात्राओं की संख्या 159 और छात्रों की संख्या 363 है। लगभग सभी कोर्स में इस बार सीटें भर चुकी हैं, लेकिन इस बार भी छात्राओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन


डिप्लोमा कोर्स की बात करें तो टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी डिप्लोमा में छात्राओं ने इस वर्ष सबसे कम प्रवेश लिए हैं, जबकि इस कोर्स में छात्रों की संख्या छात्राओं की तुलना में नौ गुनी है। वहीं, सर्वाधिक छात्राओं की संख्या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड में है। नोडल प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में तीन पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं, इसमें जीटीआई सीबीगंज, जीटीआई महिला और जीटीआई बहेड़ी शामिल है। सभी कॉलेजों में मिलाकर आठ ट्रेड हैं, इसमें सर्वाधिक प्रवेश इस बार एमओएम (मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट) कोर्स में हुआ है। तो वहीं, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल प्रोडक्शन में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिप्लोमा में छात्राओं ने सर्वाधिक प्रवेश लिए हैं।
विज्ञापन



राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मात्र दो डिप्लोमा-

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मात्र दो डिप्लोमा संचालित हैं, इसमें सर्वाधिक छात्राओं ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया है, इसमें वहीं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट डिप्लोमा संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में छात्र-छात्राओं की संख्या-

ट्रेड का नाम कुल सीटें । छात्रों की संख्या । छात्राओं की संख्या
सिविल इंजीनियरिंग 75 । 61 । 14
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग । 75 । 64 । 11
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग । 75 । 0 । 71
मैकेनिकल प्रोडक्शन । 150 । 122 । 23
मैकेनिकल ऑटोमेशन । 70 । 57 । 13
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट । 75 । 0 । 14
कंप्यूटर साइंस । 68 । 59 । 09
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी । 40 । 36 । 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed