फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The highest new circle rate of land in Awas Vikas, Civil Lines

Bareilly News: आवास विकास, सिविल लाइंस में जमीन का सर्वाधिक नया सर्किल रेट

Thu, 31 Jul 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The highest new circle rate of land in Awas Vikas, Civil Lines
बरेली। नया डीएम सर्किल रेट एक अगस्त से प्रभावी हो रहा है। उससे पहले बैनामा कराने वालों की उप निबंधक कार्यालयों में भीड़ उमड़ रही है। प्रस्तावित नए डीएम सर्किल रेट के अनुसार महानगर में आवास विकास, सिविल लाइंस, मेगा मेंशन, रहीम पैलेस के आसपास की जमीनों के सर्किल रेट में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे ही हाफिजपुर में 22 हजार की जगह अब 26 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर पर भूमि का सर्किल रेट तय हो रहा है।
विज्ञापन

महानगर में आवास विकास सिविल लाइंस, मेगा मेंशन, रहीम पैलेस और कस्बा हाफिजपुर में सर्वाधिक सर्किल रेट प्रस्तावित होने से जहां बैनामे महंगे होंगे। वहीं, जमीन के बाजारू मूल्य में भी बेताहशा वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार प्रशासन ने सभी तहसीलों के गांव में कुछ न कुछ वृद्धि प्रस्तावित की है। जिन क्षेत्रों में पिछले वर्ष बैनामों की संख्या में कमी रही, वहां के सर्किल रेट में रियायत हुई है। एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि नए सर्किल रेट में औसतन 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। इसमें जहां व्यवसायिक गतिविधियां अधिक हैं और सर्किल रेट कम था, वहां उसी क्रम में वृद्धि की गई है। एक अगस्त से नया सर्किल रेट प्रभावी होगा। संवाद
विज्ञापन

------
सदर में हुए 290 बैनामे, 4.45 करोड़ की इनकम

उप निबंधक-प्रथम सदर रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि बुधवार को उनके कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही बैनामे होने शुरू हो गए थे। शाम तक 150 बैनामा हुए हैं। इससे सरकार को 1.65 करोड़ रुपये की इनकम हुई। वैसे सामान्य दिनों में औसतन 60-70 बैनामे होते थे। इसी तरह उप निबंधक-द्वितीय सदर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को उनके यहां 140 बैनामे हुए हैं। इससे 2.80 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। सामान्य दिनों में बैनामों की संख्या 80-90 रहती थी। इस तरह सदर तहसील क्षेत्र में बुधवार को कुल 290 बैनामे हुए और कुल 4.45 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नौ मीटर से अधिक चौड़े रास्ते पर प्रति वर्ग मीटर जमीन
आवास विकास सिविल लाइन में सर्किल रेट 55 हजार से बढ़ाकर 66 हजार रुपये प्रस्तावित।
ईसाइयों की पुलिया के आसपास 21,500 से बढ़ाकर 25,500 रुपये प्रस्तावित।
आनंद लोक में 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये।
मेगा मेंशन के आसपास 19 हजार से बढ़ाकर 23 हजार रुपये प्रस्तावित।
कस्बा हाफिजपुर में 22 हजार से वृद्धि कर 26 हजार रुपये प्रस्तावित।
रहीम पैलेस के के इर्द-गिर्द 22,500 से बढ़ाकर 27 हजार रुपये प्रस्तावित।

यहां भी बढ़ा सर्किल रेट
बरेली बड़ा बाइपास पर 2.65 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया।
बरेली-बीसलपुर रोड पर 1.80 लाख से बढ़ाकर 2.15 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर।
इटौआ सुखदेवपुर में सामान्य भूमि का 1.80 लाख से बढ़ाकर 2.15 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed