फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The health of eggs is deteriorating in the cold storage of vegetables

Bareilly News: सब्जियों के कोल्ड स्टोर में बिगड़ रही अंडों की सेहत

Mon, 02 Jun 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The health of eggs is deteriorating in the cold storage of vegetables
बरेली। सब्जियों और फलों के कोल्ड स्टोर में रखे जा रहे अंडों की सेहत (महक, स्वाद और गुणवत्ता) बिगड़ रही है। इसके सेवन से मनुष्यों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस वजह से प्रदेश सरकार ने जिला उद्यान अधिकारियों को कोल्ड स्टोर का निरीक्षण करने और उसमें अंडा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) इज्जतनगर के सहयोग से पशुपालन विभाग ने इस संबंध में अध्ययन किया था। वैज्ञानिकों का सुझाव था कि अंडे अगर लंबे समय तक फलों-सब्जियों के कोल्ड स्टोर में रखे जाते हैं तो उनसे बदबू आने लगती है। फल-सब्जियां चार डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर लंबे समय तक स्टोर होते हैं, लेकिन अंडों को बिक्री के लिए बार-बार निकालना पड़ता है। इससे तापमान नियंत्रण बिगड़ता है। इससे जीवाणु संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

अंडा पॉलिसी निर्माण समिति के तकनीकी विशेषज्ञ सीएआरआई के निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने फलों-सब्जियों वाले कोल्ड स्टोर में अंडों के भंडारण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में प्रतिदिन डेढ़ करोड़ अंडों का
होता है उत्पादन, 3.5 करोड़ खपत
विशेषज्ञ के मुताबिक, प्रदेश में रोजाना 1.5 करोड़ अंडों का उत्पादन होता है, जबकि खपत 3.5 करोड़ से ज्यादा है। बाकी दो करोड़ अंडे पश्चिम, दक्षिण भारत से मंगाए जाते हैं। प्रदेश में अंडों के कोल्ड स्टोर सीमित हैं। लिहाजा, कारोबारी फलों-सब्जियों के स्टोर में इसे रखते हैं। जिला उद्यान अधिकारी के मुताबिक, जिले में 28 कोल्ड स्टोर हैं, जिनका निरीक्षण किया जा रहा है। रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।


38 डिग्री से ज्यादा तापमान पर सप्ताहभर नहीं टिकते अंडे
वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े के शोध के मुताबिक, चार से आठ डिग्री सेल्सियस यानी फ्रिज के तापमान पर अंडे 42 दिन तक सुरक्षित रहते हैं। 18 डिग्री पर 24, 28 डिग्री पर 12, 38 डिग्री पर छह दिन ही सुरक्षित रह सकते हैं। नमी में रखे अंडों में बैक्टीरिया पनपने की आशंका रहती है। माहभर पूर्व डॉ. रोकड़े ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसआई) को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed