{"_id":"6af62bf524ce210a31074015","slug":"the-great-festival-of-chhath-begins-today-with-nahay-khay-bareilly-news-c-4-bly1015-1006356-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ छठ महापर्व
विज्ञापन
बरेली। आज से सूर्य देव और छठी माई की अराधना के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। नहाय-खाय से तीन दिन का कठिन व्रत शुरू होगा।
पं. सौरभ शंखधार ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से यह पर्व शुरू होता है। व्रती महिलाओं ने पूजा के वस्त्रों को घरों में धोकर सुखाया है। पहले यानी नहाय-खाय के दिन ये महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करेंगी। फिर घर और रसोई की साफ-सफाई करेंगी। इसके बाद सेंधा नमक से बनी लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल (भात) का सेवन करेंगी। परंपरा के अनुसार, सेवन से पहले सूर्य देव को भोग लगाया जाता है। उसके बाद लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। महापर्व के दौरान लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन से परहेज किया जाता है।
--
लोक आस्था का प्रतीक है यह पर्व
1 - 30 साल पहले नौकरी के लिए विश्व विद्यालय में सपरिवार रहने आई। पति देवेंद्र कुमार ने विवि परिसर में मंदिर की नींव रखी थी। तब से ही यहां हर साल छठ पूजा धूमधाम से मनाती हूं। यह व्रत जीवन का हिस्सा बन चुका है। - आशा देवी, मूल निवासी मऊ, हाल निवासी विश्व विद्यालय परिसर
-- -- -- -- -- -- -- -- -
2 - शादी के कई साल बाद तक संतान न होने के कारण सास ने यह व्रत रखने के लिए कहा। व्रत करने के दूसरे साल ही बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद से छठी मइया में आस्था और बढ़ गई। अब हर साल व्रत रखती हूं। - रीमा, मूल निवासी गोरखपुर, हाल निवासी बरेली
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
3 - पं. राकेश के निर्देशन में परंपरागत रूप से पूजा की जाती है। छठ केवल व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार की एकजुटता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक आस्था का प्रतीक है। - देवेंद्र कुमार, विवि परिसर में छठ कार्यक्रम आयोजक
शहर में रही खरीदारों की रौनक, सजे मंदिर-घाट
छठ महापर्व शुरु होने से पहले बृहस्पतिवार को शहर के इज्जतनगर व अन्य बाजारों में खरीदारों की रौनक रही। पूजन सामग्री, बांस से बने सूप, दउरा, टोकरी, फलों आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। इससे पहले पवित्रता के लिए महिलाएं पूजा के वस्त्रों को धोकर सुखा चुकी हैं। वहीं, विवि परिसर स्थित घाट पर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इज्जतनगर स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में बने घाट पर भी रंगाई-पुताई हुई। पूजा के लिए अनाज व अन्य सामग्रियों को साफ कर प्रसाद के लिए तैयार किया जा रहा है।