फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The government was held responsible for the plight of farmers.

Bareilly News: किसानों की दुर्दशा के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 21 Sep 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The government was held responsible for the plight of farmers.
बहेड़ी। किसानों की दुर्दशा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने सरकार पर प्रहार किया। गन्ना समिति परिसर में रविवार को हुई भाकियू (टिकैत) की महापंचायत में किसानों की मांगों को उठाया गया। गन्ना भुगतान न किए जाने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कहा, सरकार किसान विरोध रवैया अपना रही है। महंगाई के दौर में खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। खाद, बीज, डीजल, कीटनाशक और मजदूरी के दाम आसमान छू रहे हैं। उपज का सही मूल्य न मिलने से किसान कर्जदार हो गए हैं। खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। इसकी कालाबाजारी चरम पर है। शासन-प्रशासन को इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

चीनी के दाम बढ़े लेकिन गन्ने के नहीं : अध्यक्ष
विजेंद्र सिंह यादव ने कहा, चीनी मिलें करोडों रुपये का मुनाफा कमा रही हैं। चीनी के दाम बढ़ गए हैं लेकिन गन्ने के दाम अभी भी 350-370 रुपये प्रति क्विंटल पर अटके हैं। इससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है। भाकियू (टिकैत) की मांग है कि गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। वहीं, चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का भुगतान नहीं किया है। इस कारण कर्जदार किसान अगली फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। भुगतान जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित : उत्तर प्रदेश महासचिव शीशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगत सिंह, चौधरी धीर सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना, यामीन मलिक, राशिद खान, सरदार सरबजीत सिंह, अरमान सैफी आदि मौजूद रहे। संचालन चौधरी मुन्ना सिंह ने किया।

0000000

समस्याओं के कारण बिचौलियों के फेर में फंसे किसानभोजीपुरा/आंवला।भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने रविवार को स्वागत कार्यक्रम में कहा, उपज का सही मूल्य न मिलने से किसान कर्जदार हो गए हैं। अन्नदाताओं की जमीनें बिकने की कगार पर हैं। सरकार गेहूं और धान क्रय केंद्र खुलवाती है लेकिन समस्याओं के कारण किसानों को बिचौलियों के हाथ फसल बेचने पड़ती है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अटामांडा-नैनीताल हाईवे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत उनको फूल मालाएं पहनाकर किया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी विजय पाल सिंह, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, चौधरी अतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष आंवला पहुंचे तो रामनगर रोड स्थित भाकियू कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान चौधरी शिशु पाल सिंह, पंकज कुमार शर्मा, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
चंद्र प्रकाश को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया
नवाबगंज तहसील के जिगनिया भगवंतपुर गांव के चंद्र प्रकाश गंगवार को अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed