{"_id":"5e838b828ebc3e6fd310136c","slug":"the-government-should-take-strict-action-against-the-responsible-bareilly-news-bly4013229113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबलीगी जमात के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करे हुकूमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबलीगी जमात के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करे हुकूमत
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला हजरत ट्रस्ट ने की निंदा, कहा- पूरे देश को खतरे में डालने का काम किया
विज्ञापन
अल्लामा अब्दुल मुस्तफा ने कहा- तबलीग से अहले सुन्नत का ताल्लुक नहीं
बरेली। दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के जलसे के आयोजकों के गैरजिम्मेदाराना रवैये को आला हजरत ट्रस्ट ने घोर निंदा के लायक बताया है। कहा, ऐसे समय में जब कोरोना जैसी महामारी से पूरी दुनिया अपने प्रियजन को खोने के दर्द से चिल्ला रही है, इस दौरान धार्मिक या सामाजिक समूह किसी हाल में इकट्ठा नहीं करना चाहिए। तबलीगी ने पूरे देश के खतरे में डालने का काम किया है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहतशिम रजा खान ने दिल्ली जलसे के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि आयोजकों ने ऐसे समय में यह गैरजिम्मेदाराना काम किया है जब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत थी। तबलीगी जमात के लोगों ने सुरक्षा और चिकित्सा संबंधी सावधानियों के बगैर इस जलसे में हजारों की भीड़ जुटाकर देश और उसके नागरिकों को गंभीर संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर दरगाह आला हजरत स्थित सुन्नी मरकज से जुड़े एक उलमा का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है जो रुदौली और बाराबंकी के काजी शरा सैफे रजा अल्लामा अब्दुल मुस्तफा का है। उन्होंने साफ किया है कि तबलीगी जमात का अहले सुन्नत यानी सुन्नी बरेलवी मुसलमानों से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लामा अब्दुल मुस्तफा ने कहा- तबलीग से अहले सुन्नत का ताल्लुक नहीं बरेली। दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के जलसे के आयोजकों के गैरजिम्मेदाराना रवैये को आला हजरत ट्रस्ट ने घोर निंदा के लायक बताया है। कहा, ऐसे समय में जब कोरोना जैसी महामारी से पूरी दुनिया अपने प्रियजन को खोने के दर्द से चिल्ला रही है, इस दौरान धार्मिक या सामाजिक समूह किसी हाल में इकट्ठा नहीं करना चाहिए। तबलीगी ने पूरे देश के खतरे में डालने का काम किया है।