{"_id":"572b9c3c4f1c1b4e345cdb9e","slug":"the-girls-will-not-lose-phadhpur-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़पुर की लड़कियों को नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़पुर की लड़कियों को नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 06 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के डर से पढ़ाई बीच में छोड़ने वाली लड़कियों के लिए खुशी की खबर है। पहाड़पुर में ढौड़ा नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव नाबार्ड से स्वीकृत होने के बाद दो हफ्ते के अंदर शासनादेश जारी होने के संकेत मिले हैं। अगले माह नदी पर पुल का निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पिछले साल पहाड़पुर की लड़कियों को स्कूल जाने के लिए नदी पार करने पर दूसरे गांव के लड़कों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। एक दर्जन लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। जिलाधिकारी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर नदी पर पुल निर्माण का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। इस पर पीडब्ल्यूडी ने नदी पर 38.40 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े तीन पिलर के पुल निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। ये प्रस्ताव नाबार्ड योजना में स्वीकृत होने के बाद नदी पर पुल बनने का रास्ता साफ हो चुका है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की मानें तो पहाड़पुर नदी पर 542.87 लाख की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण का शासनादेश दो हफ्ते के अंदर जारी होने के आसार हैं। ढौला नदी पर पुल बनने से पहाड़पुर, घाटगांव, सुंदर गौंटिया समेत आधा दर्जन गांवों के बाशिंदों को नदी नाव में बैठकर या तैरकर नहीं पार करनी पड़ेगी। इन गांवों के छात्र-छात्राओं का शेरगढ़ के स्कूलों में पढ़ना आसान होगा।
‘पहाड़पुर में पुल निर्माण की स्वीकृति नाबार्ड से मिल गई है। शासनादेश एक या दो हफ्ते के अंदर जारी हो सकता है। शासनादेश जारी होते ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।’ संजीव भारद्वाज, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी