{"_id":"69d181b215b5dd40160715c3","slug":"the-gang-leaders-property-is-also-being-marked-the-team-will-return-soon-bareilly-news-c-4-bly1053-857738-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैंग लीडर की संपत्ति भी हो रही चिह्नित, जल्द लौटेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैंग लीडर की संपत्ति भी हो रही चिह्नित, जल्द लौटेगी टीम
विज्ञापन
टपरी डिस्टलरी से निकली शराब को टैक्स बचाकर खपाने के मामले में बरेली व बदायूं के शराब कारोबारियों समेत कई लोगों की गर्दन फंसी है। शुक्रवार को फौरी कार्रवाई कर सहारनपुर की टीम लौट गई। टीम ने गैंग लीडर समेत कई अन्य सदस्यों की संपत्ति भी चिह्नित की है। मनोज व नीरज जायसवाल की और संपत्तियां खंगाली जा रही हैं।
सहारनपुर के जनकपुरी थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वहां के जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को बरेली आकर शराब कारोबारी मनोज जायसवाल व उसके भाई नीरज जायसवाल की चार संपत्तियां कुर्क की थी। गैंगस्टर में निरुद्ध एक अन्य आरोपी अजय जायसवाल के बन्नूवाल नगर स्थित मकान को इसलिए सील नहीं किया जा सका, क्योंकि उसकी पत्नी ने तलाक का आदेश दिखाकर मकान में हिस्सा व कब्जा होने के दावा किया।
गैंगस्टर के मुकदमे के विवेचक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गैंग के सदस्य दोनों भाइयों की कोई और संपत्तियां प्रशासन ने चिह्नित कीं तो उन्हें भी कुर्क कराया जाएगा। फिलहाल संयुक्त टीम ने बरेली में रहकर गैंग लीडर प्रणय अनेजा व बरेली जिले से ताल्लुक रखने वाले गैंग के अन्य सदस्यों की संपत्तियों के बारे में जानकारी की है। उनका सत्यापन कराया जा रहा है। जैसे ही जिला प्रशासन का कोई नया आदेश मिलेगा, अन्य संपत्तियां भी कुर्क की जाएंगी।