फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The game of oil theft is going on in the operation of garbage vehicles, there will be monitoring

Bareilly News: कूड़ा गाड़ियों के संचालन में चल रहा तेल चोरी का खेल, होगी निगरानी

Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The game of oil theft is going on in the operation of garbage vehicles, there will be monitoring
बरेली। नगर निगम में वाहनों के तेल की कालाबाजारी का खेल रोकने के लिए अब नई व्यवस्था से शिकंजा कसा जा रहा है। निगम प्रशासन ने इसकी शिकायतें रोकने के लिए डंपिंग यार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कूड़ा गाड़ियों की निगरानी शुरू कर दी है। इसके अलावा कचरा तौल में गड़बड़ी रोकने के लिए कांटा भी लगाया गया है।
विज्ञापन

निगम के पास घरों से कूड़ा उठाने और डलावघरों से कूड़ा उठाकर बाकरगंज डंपिंग यार्ड तक ले जाने वाले 94 वाहनों के साथ ही जेसीबी व अन्य मशीनों वाले 400 वाहन हैं। इन वाहनों के संचालन के लिए तेल की खपत में गोलमाल हो रहा है। तेल भराने के लिए पर्चियां ले जाने और तेल न भरवाने की शिकायतें हैं। इसी पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कूड़ा ले जाने वाले वाहनों की रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने वाहनों की निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन

-
साल में एक करोड़ रुपये हो रहा डीजल पर खर्च

नगर निगम हर साल एक करोड़ रुपये डीजल पर खर्च करता है। इसमें रोजाना छोटे वाहन के लिए कम से कम तीन से चार और बड़े वाहन को पांच से छह लीटर डीजल की पर्ची दी जाती है। ये वही गाड़ियां होती हैं, जिनकी एंट्री कागजों में ठेकेदार दिखाते हैं। इनमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां भी शामिल हैं। इनके अलावा आवश्यकता पर अन्य वाहनों के लिए भी निगम तेल की पर्चियां मुहैया कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
400 से अधिक वाहन उठा रहे कूड़ा
शहर में कूड़ा उठाने और अन्य काम के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन 400 से अधिक हैं। इनमें छह छोटे टैंपो, नौ जेसीबी, 49 ट्रैक्टर, 11 माजदा, 10 लोडर, पांच ट्रक, चार आरसी, नौ चेन मशीन, चार हाइवा, पांच रोड स्वीपिंग मशीन, दो फांसी मशीन, 50 ई-रिक्शा और 300 से 400 हत्थू ठेला व आठ अन्य वाहन हैं।



वर्जन...

बाकरगंज डंपिंग यार्ड में कचरा लाने ले जाने की प्रतिदिन की रिपोर्ट देने को कहा गया है। कितने वाहन आए हैं, कितना कचरा आ रहा है? इसकी निगरानी की जा रही है।
निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed