{"_id":"c2e79c5f0da53082dfcfe80f4da36b51","slug":"the-fourth-step-ramnagar-mjgwan-alampur-and-vote-today-in-kyara-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के लिए रामनगर, मझगवां, आलमपुर और क्यारा ब्लाकों में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के लिए रामनगर, मझगवां, आलमपुर और क्यारा ब्लाकों में मतदान आज
बरेली
Updated Thu, 29 Oct 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौथे चरण के पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए रामनगर, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद और क्यारा ब्लाकों में बनाए गए 822 में से 79 अतिसंवेदनशील बूथों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बूथ कैप्चरिंग और वोटरों को धमकाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 42 बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस घोषित कर दिया है। इन पर अब वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वहीं, चारों ब्लाकों में सीडीओ और एक-एक एडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा दो-दो एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाकर लगातार नजर रखने के आदेश दिए हैं। चारों ब्लाकों में 56 सेक्टर बनाकर उनमें जिलास्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
हर सेक्टर में बनाए गए तीन-तीन कलस्टर में अतिरिक्त मोबाइल पुलिस का बंदोबस्त किया गया है, जो मतदान होने तक मुस्तैद रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग भी चौथे चरण में मतदान को बेहद गंभीरता से ले रहा है। यहां आए आयोग के प्रेक्षक डॉ. अनूप चंद्र पांडे ने भी मतदान की तैयारियों का जायजा लिया और डीएम को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां शाम तक पहुंच गईं। सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक पोलिंग बूथों पर मतदान होना है। सभी बूथों पर दो हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पीएसी और बीएसएफ को भी रिजर्व में रखा गया है। प्रेक्षक और डीएम समेत लगभग सौ से ज्यादा अफसर बूथों पर नजर रखेंगे।
यहां होगी वीडियोग्राफी
आंवला तहसील क्षेत्र के मनौना, उरला, रसूला, कुसुमरा, किसनपुर, टांडा, कल्लिया, नगरिया, आजमपुर, रामनगर, मऊचंदपुर, केसरपुर, जंगबाजपुर, रम्पुरा, भोपतनगर, सुकटिया, ढिलवारी, महमूदपुर, कोहनी, लगुंरा, देवचरा, खुली ताहरपुर, विशारतगंज, अखा, अलीगंज में गैनी, अलीगंज, राजपुरा कलां गांवों में बने मतदान केंद्रों पर विडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विवाद की आशंका
चौथे चरण के पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होने की वजह से यहां के मतदान के दौरान विवाद की आशंका जताई गई है। भाजपा और बसपा ने जिस तरह से सत्तापक्ष पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उससे यह आशंका और बढ़ गई है इसीलिए प्रशासन और सतर्क है।
खूब बंटी शराब
रुपये बांटने की अफवाह
बरेली। चुनाव प्रचार थमने के बाद देर शाम तक प्रत्याशियों ने गुरुवार को अपने पक्ष में मतदान करने के लिये शराब बांटकर मतदाताओं को लुभाने का काम किया। अलीगंज के गांव धनैती खरगपुर में मतदाताओं को रुपया बांटने की सूचना पर गैनी चौकी इंचार्ज उरेन्द्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर वार्ड 46 के एक प्रत्याशी से पूछताछ की। बाद में उसे चेताकर जाने दिया गया है।
ब्लाकवार मतदान केंद्र और मतदाता
ब्लाक केंद्र बूथ मतदाता
क्यारा 68 171 123867
आलमपुर 119 239 150876
मझगवां 114 238 156661
रामनगर 95 174 109041
इंसेट...
चौथे चरण में चुनाव की तस्वीर
-ब्लाक- (4) रामनगर, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, क्यारा
-जिपं के वार्ड- 15 (4 अन्य वार्डों का कुछ क्षेत्र भी इसी चरण में है)
-क्षेत्र पंचायत वार्ड- 376
-कुल मतदान केंद्र- 396
-कुल मतदान स्थल- 822
-कुल मतदाता- 540445 (पुरुष- 294555, महिला- 245890)
-------------
ब्लाकवार मतदान केंद्र और मतदाता
ब्लाक केंद्र बूथ मतदाता
क्यारा 68 171 123867
आलमपुर 119 239 150876
मझगवां 114 238 156661
रामनगर 95 174 109041
वर्जन...
प्रशासन से मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। जहां-जहां गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं हैं, वहां खासतौर पर निगाह रखने और पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश डीएम को दिए हैं। उन्होंने बंदोबस्त भी किया है।
-डॉ. अनूप कुमार पांडे, प्रेक्षक, राज्य निर्वाचन आयोग
चौथे चरण के मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील पोलिंग बूथों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। कहीं खुराफात की कोशिश हुई तो सख्ती से निपटा जाएगा।
-गौरव दयाल, डीएम