फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The foundation stone of the poet Viren Dangwal's release today

कवि वीरेन डंगवाल की स्मृति में आधारशिला का विमोचन आज 

Sun, 07 May 2017 01:11 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sun, 07 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the poet Viren Dangwal's release today
कवि वीरेन डंगवाल की स्मृति में आधारशिला का विमोचन आज  - फोटो : कवि वीरेन डंगवाल की स्मृति में आधारशिला का विमोचन आज 
कविताओं को शब्द- शब्द जीने वाले प्रसिद्ध कवि और अमर उजाला के पूर्व संपादक प्रो. वीरेन डंगवाल की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका आधारशिला का विमोचन किया जाएगा। बरेली कॉलेज के सभागार में रविवार शाम 4 बजे से कार्यक्रम होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के साहित्यकार, पत्रकार और संपादक भाग लेंगे। समोसा और पपीता जैसे कई मौजू विषयों पर कविता लिखने डॉ. वीरेन डंगवाल की स्मृति कार्यक्रम में कविताआें का पाठ किया जाएगा और उन पर चर्चा भी होगी। समन्वयक डॉ. दिवाकर भट्ट ने बताया कि आधारशिला विशेषांक के विमोचन में कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। कुछ प्रमुख लोगाें की रचनाआें को विशेषांक में शामिल किया गया है, वहीं डंगवाल द्वारा लिखित रचनाएं भी इसमें मुद्रित की गई हैं। कार्यक्रम के अतिथियाें में भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई, कमिश्नर पी जगनमोहन, प्राचार्य बरेली कॉलेज प्रो. सोमेश यादव, वरिष्ठ कवि लीलाधर जगूड़ी, मंगलेश डबराल, त्रिनेत्र जोशी चीनी विशेषज्ञ, डॉ. अनिल जनविजय रूस शामिल होंगे। आयोजन समिति में डॉ. एसपी मौर्य, डॉ. कमलेश बहुगुणा, प्रियदर्शन मालवीय, डॉ. अजय त्रिवेदी, डॉ. नवीन उप्रेती व अन्य का सहयोग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed