फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The food itself is digested.

खाना खुद हजम.. प्रसूताओं को सिर्फ चाय

Wed, 22 Nov 2017 02:07 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 22 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी अस्पतालाें में गरीब और कमजोर गर्भवती महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क भोजन देने की व्यवस्था है, लेकिन इस पर भी कमीशनखोरी का ग्रहण लग गया है। मंगलवार को एडी हेल्थ ने क्यारा के सीएचसी का निरीक्षण किया तो यह पोल खुली। यहां प्रसूताओं ने एडी को बताया कि उन्हें सुबह की चाय के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। एडी हेल्थ ने सीएमओ को कैटरर्स से जवाबतलब कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  
प्रसूताओं को खाना न देने की शिकायतें पहले से आ रही हैं। अधिकतर शिकायतें देहात के अस्पतालाें से हैं। हालांकि इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था।  बता दें कि इस समय 15 ब्लॉक में खाना दे रहे मनी कैटरर्स ने 70 रुपये में दिन भर की डाइट देने की बोली लगाई थी। ई टेंडरिंग में इसे ही फाइनल किया गया है। इससे पहले 90 रुपये में खाना खिलाया जा रहा था। नए कैटरर को खाना देते हुए एक ही महीना हुआ है, लेकिन शिकायतें आने लगी हैं। एडी हेल्थ का कहना है कि सिर्फ क्यारा ही नहीं, कई ब्लॉकों से खाने को लेकर शिकायत आ रही है।
विज्ञापन


प्रसूताओं को यह मिलता है भोजन 
सुबह नाश्ते में आधा लीटर दूध, एक बन, 25 ग्राम मक्खन, एक फल
लंच में 4 रोटी, सब्जी, दाल, चावल, सलाद
डिनर में रोटी, सब्जी

कोट 
निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों से शिकायत मिली कि खाना ठीक नहीं मिल रहा है। क्यारा में तो सिर्फ चाय ही मिल रही थी जबकि प्रसूताआें के लिए पूरा मेन्यू बना हुआ है। सीएमओ से इस संबंध में पत्र लिखा गया है। -डॉ. प्रमिला गौड़, एडी हेल्थ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed