{"_id":"67feaa9a3cb92623b205b83a","slug":"the-floor-was-broken-in-the-religious-place-and-an-attempt-was-made-to-remove-the-shivling-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104315-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धार्मिक स्थल में फर्श को तोड़ा, शिवलिंग को हटाने का प्रयास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धार्मिक स्थल में फर्श को तोड़ा, शिवलिंग को हटाने का प्रयास किया
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 हनुमान मंदिर में लोगो को समझाती पुलिस
- फोटो : Sanvad
नवाबगंज। एक खुराफाती कस्बे के मंदिर में मंगलवार को दिनदहाड़े घुसकर फर्श को तोड़ दिया। बाद में मंदिर में रखी मूर्तियों और शिविलिंग को हटाने का प्रयास किया। मंदिर में आवाज होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, लेकिन खुराफाती मौके से भाग गया। इससे लोगों में गुस्सा है। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मंदिर की सेविका ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर में बिजौरिया रोड पर हनुमान मंदिर है। क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष यहां पूजा-अर्चना करते हैं। मोहल्ले की ही लीलावती ही यहां सेविका का कार्य करती है। मंगलवार को मंदिर में एक खुराफाती घुस आया और मंदिर की फर्श को तोड़कर उसमें रखी मूर्तियों को हटाने की कोशिश करने लगा।
मंदिर में शोर सुनकर पड़ोसी और राहगीर मौके पर पहुंचे गए। इसी बीच अपने को घिरता देख खुराफाती मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ हर्ष मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की फोटो लेकर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े मंदिर में घुस कर तोड़फोड़ करने वाला सिरफिरा लग रहा है। हालांकि कोई इसे जानबूझ कर किया गया खुराफात बता रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इससे गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
-- -
आरोपी को सीसीटीवी में कैद कर लिया गया है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
-अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम नवाबगंज