फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The first zoom lashed Bdra

पहली बार झूम के बरसे बदरा

Sun, 17 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 17 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The first zoom lashed Bdra
बा‌र‌िश में भीगते बच्चे
बीते दिनों की उमस और गर्मी से 24 घंटे की बारिश ने खूब राहत दी। पहली बार बादल जमकर बरसे। शुक्रवार रात से शनिवार रात तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की है। कृषि विभाग ने किसानों ने लिए खुशी का मौका बताया है। पहाड़ का पर्व हरेला शनिवार से शुरू हुआ है। इसका स्वागत मैदान में बारिश ने जमकर बरसकर किया। सड़क पर लोग बारिश का लुत्फ उठाते दिखे। साइक लिंग और बाइकिंग से मजा लिया गया। दिन भर हुई बारिश की वजह से गर्मी से निजात मिली है। नमी भी कम हुई है। अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान तापमान भी घटेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। यह 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस पर है। बरेली में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 52.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

किसानों के लिए सही समय  
कृषि विशेषज्ञाें ने बताया कि अच्छी बारिश से धान की रोपाई का कार्य इस सप्ताह जारी रखें। अधिक देर से अथवा अधिक दिनों की नर्सरी की रोपाई करने से धान की पैदावार में कमी आ जाती है। ऐसी स्थिति में यदि नर्सरी में पौध 30 से अधिक दिनों की हो गई हो तब एक स्थान पर 3 से 4 पौधों की दर से रोपाई करें।  धान की सिंचाई न करें। फसल में खैरा रोग के लक्षण दिखाई देने पर छिड़काव करें। सोयाबीन, तिल, बाजरा तथा दाने वाली ज्वार की बुवाई के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed