{"_id":"67294e19a36030c3b60b0be4","slug":"the-fire-that-had-been-burning-in-dalavghar-for-four-days-broke-out-the-fire-brigade-brought-it-under-control-bareilly-news-c-4-lko1064-514443-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डलावघर में चार दिन से सुलग रही आग भड़की, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डलावघर में चार दिन से सुलग रही आग भड़की, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
बरेली। इंद्रा मार्केट में बने डलावघर पर कूड़े में चार दिन से सुलग रही आग सोमवार को भड़क गई। धुंआ उठता देख स्थानीय व्यापारियों के साथ खरीदारी के लिए आए लोग भी डर गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नियमित कूड़ा उठान न होने को लेकर लोग नगर निगम से नाराज दिखे।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि इंद्रा मार्केट में 30 अक्तूबर से कूड़ा नहीं उठा है। एक अक्तूबर को कूड़े के ढेर में आग लग गई। कूड़ा सुलगता देखने के बावजूद किसी ने संज्ञान नहीं लिया। सोमवार को करीब 11 बजे आग भड़क गई। इसके बाद वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंद्रा मार्केट के पड़ोस में ही जिला पंचायत कार्यालय है। कूड़ा न उठने की वजह से यहां आने वाले कर्मचारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
हो सकती हैं गंभीर बीमारियां डॉ. एपी सिंह
बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने बताया कि कूड़े में आग लगने से कार्बन डाई ऑक्साइड समेत तमाम जहरीली गैस जैसे सल्फर, नाइट्रोजन भी निकलती हैं। इंद्रा मार्केट प्रमुख बाजार है, आस-पास काफी आबादी है। ऐसे में अगर चार दिन से कूड़ा सुलग रहा है तो वहां के लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ खांसी, अस्थमा जैसी बीमारियां भी हो सकती है।
--
एक नवंबर को कर्मचारियों की छुट्टी थी, इसके बाद दो दिन तक कूड़ा क्यों नहीं उठा इसको दिखवाएंगे। जो कूड़ा बचा हुआ है उसको मंगलवार तक वहां से हटवा दिया जाएगा। - डॉ. भानू प्रसाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
संवाद