फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The fifth accused named in the Sattar Hussain murder case was sent to jail

Bareilly News: सत्तार हुसैन हत्याकांड के नामजद पांचवें आरोपी को जेल भेजा

Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The fifth accused named in the Sattar Hussain murder case was sent to jail
हत्यााआरोपी को जेल ले जाती हाफिजगंज पुलिस - फोटो : katra news
हाफिजगंज। सत्तार हुसैन हत्याकांड के नामजद पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि कस्बा हाफिजगंज निवासी सत्तार हुसैन का कंकाल 14 अप्रैल 2023 को हाफिजगंज की श्मशान भूमि के पास खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। मृतक सत्तार हुसैन के भाई अकबर ने कंकाल को अपने भाई का होना बताया था। दो वर्ष पूर्व तीन जून को गांव के ही नन्हे, नूरजहां, मुनव्वर, छोटा उर्फ तसब्बर, मो. शाह व असगरी बेगम के खिलाफ भाई की हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। डीएनए टेस्ट होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर पवन कुमार ने नौ अप्रैल को रिपोर्ट में नामजद आरोपी नन्हे शाह निवासी रुढ़की बहेड़ी, मुनव्वर शाह निवासी बाजार मोहल्ला हाफिजगंज, छोटा शाह उऊर तसव्वर शाह, नूरजहां निवासी बहेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नामजद पांचवें आरोपी मो. शाह निवासी हाफिजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed