फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The fertilizer pit is captured by the bullies, investigation ordered

Bareilly News: खाद के गड्ढे पर दबंगों का कब्जा, जांच के आदेश

Thu, 31 Jul 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The fertilizer pit is captured by the bullies, investigation ordered
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र के गांव ठिरिया सैदपुर में रातों-रात दबंगों ने मिट्टी का पटान कर ग्राम समाज की भूमि पर बने खाद के गड्ढों को पाट कर कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जब दबंगों का विरोध किया तो वे गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए आमादा हो गए। नाराज ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम उदित पवार की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार सत्यवीर सिंह को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ठिरिया सैदपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर खाद के गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों में ग्रामीण कूड़ा करकट और गोबर डालकर खाद बनाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार रात गांव के दबंग लोगों ने जबरन खाद के गड्ढों पर मिट्टी का पटान कर कब्जा कर लिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने विरोध किया तो दबंग मारपीट के लिए आमादा हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर बसंत देव दयाराम, आसाराम कुमार, सुराज अहमद, शंकर लाल, दामोदर दास, नंदलाल,पुष्पेंद्र, वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
रसूलपुर में चकरोड विवाद, दबंगों ने दी धमकी

मीरगंज। ग्राम रसूलपुर में बुधवार सुबह चकरोड को लेकर विवाद हो गया। ग्राम निवासी रामौतार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब सात बजे गांव के ही देवीदास और महेंद्र चकरोड बंद कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने गाली देते हुए मारपीट की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार वालों ने बीच-बचाव किया। रामौतार का कहना है कि आरोपी आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed