फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The father who came to his daughter's house was murdered by crushing his head with a brick.

Bareilly News: बेटी के घर आए पिता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या

Thu, 18 Jul 2024 07:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
The father who came to his daughter's house was murdered by crushing his head with a brick.
फरीदपुर। नगर के परा जोशी मोहल्ला में बेटी के घर आए पीलीभीत निवासी प्रदीप जोशी उर्फ दयालु (46) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनके गले में रस्सी का फंदा भी डाला गया। बेटी ने मोहल्ले के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी प्रदीप अक्सर जोशी मोहल्ले में अपनी बेटी कोमल व दामाद दीपक के साथ रहते थे। वह मोहल्ले के संजीव जोशी उर्फ पकौड़ी, बंटी व अनिल जोशी के साथ मिलकर भीख मांगते थे। ये लोग साथ मिलकर चिलम व अन्य नशा भी करते थे। प्रदीप हाजमा चूर्ण बनाकर शीशी में भरकर बेचते थे। वह बरखेड़ा से मंगलवार को बेटी के घर आए थे। शाम को वह अपने इन्हीं साथियों के साथ गए थे। बुधवार सुबह घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में उनका शव पड़ा मिला। उनकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी दक्षिणी मानुष पारीक सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए। एसपी दक्षिणी ने प्रदीप की बेटी कोमल व दामाद से आरोपियों के बारे में जानकारी ली। कोमल ने मोहल्ले के ही संजीव उर्फ पकौड़ी, बंटी व अनिल जोशी पर पिता की हत्या की रिपोर्ट कराई है। पुलिस दो लोगों पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचने के लिए किया होगा संघर्ष
पुलिस को मौके से प्रदीप का थैला मिला, जिसमें उनकी एक कॉपी रखी थी। इसमें कुछ लिखा है। थैले में हाजमा चूर्ण की शीशियां भी रखी थीं। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। वहां कुछ सिक्के पड़े थे। मृतक की चप्पलें दूर पड़ी थीं। घास व जमीन पर पड़े यूकेलिप्टस के पत्ते भी तहस नहस थे। इससे लगा कि बचने के लिए प्रदीप ने संघर्ष किया होगा। मृतक के सिर के पास एक सीमेंट की ईंट भी पड़ी थी, जिससे सिर कुचला गया। पास में शराब के खाली पौव्वे भी मिले। घटनास्थल से 30 मीटर दूर अनजान शख्स का मोबाइल फोन पड़ा मिला। बेटी कोमल ने बताया कि उसके पिता के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था। उसने आरोपियों का मोबाइल फोन होने की संभावना जताई है। संवाद

जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, वही रात में प्रदीप के साथ थे। फिलहाल सभी फरार हो गए हैं, जिससे उनकी संलिप्तता की पुष्टि हो रही है। प्रारंभिक जांच में नशे में किसी बात पर कहासुनी के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed