{"_id":"69013b2ea814abfab40b21e4","slug":"the-farmers-who-came-to-the-committee-did-not-get-fertilizer-and-returned-disappointed-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-102395-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समिति पर आए किसानों को नहीं मिली खाद, मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समिति पर आए किसानों को नहीं मिली खाद, मायूस लौटे
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे के प्यास साधन सहकारी समिति पर डीएपी लेने आए किसानों को मंगलवार को खाली हाथ लौटना पड़ गया। इससे परेशान किसानों में गुस्सा जाहिर करते हुए प्रशासन से पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
रामपाल मौर्य, ठाकुरी दास समेत कई किसानों का कहना है कि कस्बे में प्यास साधन सहकारी समिति पर पांच दिन पूर्व खाद वितरित हुई। इसके बाद डीएपी खाद लेकर गाड़ी नहीं आई, जबकि समिति पर सोमवार को गाड़ी आनी थी। इस दौरान इंतजार कर रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। यहीं हालत मंगलवार को भी रहा।
इफको खाद सेवा केंद्र पर छह माह से नहीं आई खाद : अंजनी के प्रमोद पांडे, प्रभात पांडे, धनौरा गौरी के प्रताप सिंह चौहान, साहूकारा के राजेंद्र फौजी आदि किसानों ने बताया कि इफको खाद सेवा केंद्र पर गत छह माह से अधिकारियों ने लगातार खाद नहीं भेजी है।
विज्ञापन
इसके चलते और भी दिक्कतें आ गईं। अगर समिति के साथ इफको केंद्र पर भी अधिकारी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कर दें, तब दो जगह वितरण होने से मारामारी कम होगी। आसानी से किसानों को खाद मिल जाएगी। संवाद
समिति चेयरमैन बोले-खाद आते ही वितरित की जाएगी
समिति चेयरमैन पुनीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम तक खाद की गाड़ी के आने की उम्मीद है। आते ही खाद वितरित किया जाएगा, जबकि इफको केंद्र प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि वह लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी जरूरत के समय खाद नहीं भेज रहे हैं। संवाद