{"_id":"5e6946278ebc3eebbf46d13c","slug":"the-farmer-was-thrown-from-the-roof-in-the-fight-for-casting-a-katiya-died-bareilly-news-bly3991540189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिया डालने के झगड़े में किसान को छत से फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिया डालने के झगड़े में किसान को छत से फेंका, मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी/बरेली। फतेहगंज पूर्वी के रधौंली गौंटिया गांव में बिजली के लिए कटिया डालने का विरोध करने पर मंगलवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। छत पर मारपीट कर रहे लोगों से भतीजे को बचाने आए किसान को दूसरे पक्ष ने छत से धक्का दे दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट कराई गई है।
रधौली गौंटिया निवासी 50 वर्षीय उदयराज होली के दिन अपने घर में बैठे हुए थे। पड़ोस का गुरदीप उनके भतीजे गजेंद्र की छत पर चढ़कर बिजली की लाइन पर कटिया डाल रहा था। गजेंद्र ने गुरदीप का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर गुरदीप पक्ष के कई लोग छत पर पहुंच गए। उन्होंने गजेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। गजेंद्र के चाचा उदयराज भीड़ से भतीजे को बचाने पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने उदयराज के सिर में ईंट मारकर उन्हें घायल कर दिया। फिर उन्हें छत से नीचे धक्का दे दिया। उदयराज की नीचे गिरते ही मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उदयराज का शव पोस्टमार्टम को भेजा। उदयराज के परिवार ने गुरदीप और उसके साथी मदन, विकास, विजयपाल, प्रदीप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट कराई है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।