{"_id":"66c691b62263501e780e21e5","slug":"the-family-had-boycotted-only-the-mother-came-to-collect-the-dead-body-bareilly-news-c-4-bly1015-463953-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिवार ने कर दिया था बहिष्कार, शव लेने आई केवल मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिवार ने कर दिया था बहिष्कार, शव लेने आई केवल मां
विज्ञापन
प्रीत पैलेस होटल में प्रेमिका की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी थी जान
बरेली। प्रेमिका का कत्ल कर खुद जान देने वाले आलम कुरैशी की बुजुर्ग मां फिरोजी बेगम मोहल्ले वालों के साथ बेटे का शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। वृद्धा ने जो व्यथा सुनाई वह सुनकर लोग अवाक रह गए। आलम की हरकतों की वजह से परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे बेदखल कर रखा था। अधिकारियों ने भी वृद्धा से ज्यादा पूछताछ की बजाय तत्काल कागजी कार्रवाई निपटा दी।
आजम नगर निवासी आलम ने प्रीत पैलेस होटल में शाही निवासी अपनी प्रेमिका फरजाना उर्फ शब्बो की गला काटकर निर्ममता से हत्या कर दी थी। फिर खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। मंगलवार को कार्रवाई के बाद बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर करीब 70 वर्षीय फिरोजी बेगम आई थीं। उनके साथ बस्ती के कुछ लोग थे। उनसे बात की तो बताया कि उनके दो बेटे और हैं जो दूसरे शहरों में काम करते हैं। आलम पर अंबेडकर नगर में एक मुकदमा है। मुंबई में रहते हुए भी उसने कुछ अपराध किए।
बाहर की पुलिस अक्सर उनके घर आती थी तो उनकी छवि खराब हो रही थी। आलम की हरकतों की वजह से परिवार ने उसे बेदखल कर रखा था। भाइयों ने उसके सुपुर्द-ए-खाक में आने से इन्कार कर दिया है। फिरोजी बेगम ने बताया कि आलम ने शब्बो से शादी की जिद पर एक बार जहर भी खाया था तब इलाज से उसकी जान बच गई थी। शब्बो के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे तो ये घटना हो गई। अमर उजाला ब्यूरो