फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The fake inspector has sent 24 people abroad, he used to take eight to ten lakh rupees from one person

Bareilly News: फर्जी दरोगा 24 लोगों को भेज चुका है विदेश, एक व्यक्ति के लेता था आठ से 10 लाख रुपये

Thu, 29 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The fake inspector has sent 24 people abroad, he used to take eight to ten lakh rupees from one person
फरीदपुर। फर्जी दरोगा जितेंद्र सिंह खैरा अब तक 24 लोगों को विदेश भेज चुका है। सात अन्य लोगों को विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने 20 लाख रुपये ठगी की है। वह लोगों को अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, रूस आदि देशों में भेजने के लिए आठ से 10 लाख रुपये तक लेता था। उसकी असलियत सामने आने के बाद अधिकारी भी हैरान हैं। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर फुलवा द्वारकेश शुगर फैक्टरी के समीप निक्का ढाबा निवासी जितेंद्र सिंह खैरा को पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। आरोपी हूटर व पुलिस की लाइट लगी कार से जा रहा था। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने अब तक 24 लोगों को विदेश भेजने की बात स्वीकार की है। यह भी बताया कि उसके साथ पंजाब प्रांत के बठिंडा निवासी गुरुलाल सिद्धू भी काम करता था। आरोपी के पास से पुलिस की कैप, नेम प्लेट, एक कार, पुलिस का फर्जी आई कार्ड और यूक्रेन का नागरिकता का प्रमाणपत्र भी बरामद हुआ है। उसने सात लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

फर्जी दरोगा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है। फर्जी दरोगा के खिलाफ लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रंट नंबर तीन निवासी दलबीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरबीर को भेजने के नाम पर उसने 20 लाख रुपये ठग लिए थे। 3.54 लाख रुपये ऑनलाइन लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
2020 में यूक्रेन से लौटा, 10 साल का वीजा, नागरिकता कार्ड भी मिला
फर्जी दरोगा चार साल यूक्रेन में रहा है। वहां से वह 2020 में वापस आया। इसके बाद रूस-यूक्रेन का युद्ध शुरू होने के बाद वह वापस नहीं गया। उसने यहां विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी का धंधा शुरू कर दिया। उसके पास से यूक्रेन का 10 साल का वीजा भी मिला है। इसके अलावा यूक्रेन का नागरिकता कार्ड भी बरामद किया गया है। इसके भी फर्जी होने का अंदेशा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।


----------
अमेरिका भेजने से पहले दिलाता था प्रशिक्षण
- फर्जी दरोगा जिन लोगों से अमेरिका भेजने का सौदा करता था। उनसे पहले प्रशिक्षण के लिए एक लाख रुपये लेता था। अमेरिका में रहने और वहां के नियमों आदि के संबंध में उनको प्रशिक्षण दिलाता था। कई लोगों ने उसने अमेरिका का फर्जी वीजा भी मुहैया कराया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ही हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। विवेचना में कुछ और नाम भी प्रकाश में आ सकते हैं।


-----
आरोपी के पास से यूक्रेन का नागरिकता कार्ड मिला है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जो लोग विदेश भेजे गए है उनके कागजात के बारे में जानकारी की जा रही है। कुछ और नाम प्रकाश में आने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed