फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The exhibition held at the GIC auditorium became the center of attraction.

Bareilly News: जीआईसी ऑडिटोरियम में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Sat, 20 Sep 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The exhibition held at the GIC auditorium became the center of attraction.
बरेली। जीआईसी ऑडिटोरियम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों के साथ-साथ न्यू इंडिया@2047 और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकार की जनहितैषी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। प्रदर्शनी में ''वोकल फॉर लोकल'', स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, विश्वकर्मा सम्मान योजना और बढ़ती हुई एयर कनेक्टिविटी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार से समझाया गया है। प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed