फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Excise team reached to measure the distance of the college from the contract

Bareilly News: ठेके से कॉलेज की दूरी नापने पहुंची आबकारी टीम को घेरा

Tue, 05 Sep 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 05 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Excise team reached to measure the distance of the college from the contract
बरेली। कोतवाली इलाके में बांस मंडी स्थित देसी शराब के ठेके की कॉलेज से दूरी नापने पहुंची आबकारी टीम को स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। सोमवार को लोगों ने अफसरों को घेरकर खूब हंगामा किया। यहां छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को भीड़ ने कोसा और हर हाल में ठेका बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

बांस मंडी में शराब के ठेके को लेकर रविवार को तीखा विरोध हुआ था। सोमवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कुंवर विशाल भारती टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान संचालक चक्रवीर सिंह व लोगों से बात की। इससे पहले फीता डालकर ठेके से साहू राम स्वरूप इंटर कॉलेज तक दूरी की नपत की। इस दौरान काफी संख्या में आसपास के व्यापारी व स्थानीय लोग यहां आ गए। उन्होंने बताया कि शराब के ठेके के साथ यहां कैंटीन भी होने से शाम को शराबियों का मजमा लगता है। छात्राओं व महिलाओं का रास्ता निकलना मुश्किल कर दिया है। वह छात्राओं से अश्लील हरकत करते व फब्तियां कसते हैं। इंस्पेक्टर ने कहा कि वह सभी पक्ष की बात और अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन


फोटो-
हमारा पार्लर बंदी के कगार पर
शराब के ठेके के पास ब्यूटी पार्लर चलाने वाली संगीता जायसवाल ने बताया कि वह यहां 28 साल से काम कर रही हैं। अब उनका पार्लर बंदी के कगार पर है। यहां महिलाएं आना नहीं चाहतीं। यहां आने पर उन्हें मोड़ पर ही शराबियों की घूरती नजर और भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती पर कसे कमेंट, छात्राएं भी परेशान
गोपाल राम स्कूल के संचालक संजीव जायसवाल भी यहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शराब दुकान ढाई साल से संचालित है। लगातार इसका विरोध हो रहा है। कुछ समय से उसमें कैंटीन खोल ली है। इससे ज्यादा भीड़ लग रही है। स्कूली छात्राओं को दिक्कत है। तीन दिन पहले एक युवती पर कमेंट किए गए जो नौकरी करके परिवार पाल रही है।


वर्जन
शराब दुकान से कॉलेज की न्यूनतम दूरी 50 मीटर होनी चाहिए। यह मानक जांच में पूरा मिला है। कैंटीन उसमें पहले से नियमानुसार खोली गई थी। अब उसे बंद कर दिया गया है। यह ऐसा इलाका है जहां शराब बिक्री के लिए दुकान नहीं मिलती। जनता की शिकायत पर गौर करते हुए 31 मार्च के बाद दुकान का ठेका नहीं किया जाएगा। इस दुकान का कोटा शहर में कहीं और तय किया जाएगा। - विजय प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed