{"_id":"56fd824e4f1c1b4a4ef00106","slug":"the-exam-students-sit-in-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में बैठकर छात्रों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में बैठकर छात्रों ने दी परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र संख्या ज्यादा होने की वजह से बहुत से विद्यार्थियों को बरामदे में धूप में बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। पहले से ही इतनी गर्मी और धूप, ऊपर से बिना पंखे के परीक्षा।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बरेली कॉलेज में परीक्षा देना मुश्किल होता जा रहा है। बरेली कॉलेज को छात्र फीस तो पूरी दे रहे हैं, लेकिन उन्हें सुविधा के नाम पर गर्मी की धूप मिल रही है। बृहस्पतिवार को बीएड विभाग, रसायन विज्ञान विभाग के बरामदे में छात्रों की सीट डाल दी गई। यहां पर पंखे भी नहीं लगे हैं। छात्रों की सीट पर सीधे धूप आ रही थी। इतनी गर्मी की वजह से परीक्षार्थी ठीक से परीक्षा भी नहीं दे पा रहे थे। जुलॉजी का प्रैक्टिकल होने की वजह से वहां पर परीक्षार्थियों को नहीं बैठाया गया। इसके चलते बरामदे में धूम बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।
विवि के सचल दल ने एक नकलची पकड़ा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सचल दल ने बृहस्पतिवार को सिर्फ एक नकलची पकड़ा। वहीं, बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान दो नकलची पर्चियों के साथ बुक कर दिए गए।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सचल दल ने सिर्फ नकलची यूनिटी कॉलेज रामपुर में पकड़ा। बरेली कॉलेज में परीक्षा में दो नकलची पर्चियों के साथ पकड़कर बुक किए गए और दो नकलची परीक्षा से पहले ही पकड़ लिए गए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को कहीं पर भी बड़ी नकल नहीं मिल रही है।