फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The essence of the Bhagavata Katha was explained; the audience swayed to the devotional songs (bhajans).

Bareilly News: भागवत कथा का मर्म समझाया, भजनों पर झूमे श्रोता

Mon, 19 Oct 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The essence of the Bhagavata Katha was explained; the audience swayed to the devotional songs (bhajans).
बहेड़ी। नगर पंचायत देवरनियां के भीमसेन देवस्थान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश कश्यप, भगत सिंह, बबलू कश्यप ने कथा व्यास हेमलता शास्त्री का माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में भगवान जीव को तीन गारंटी देते हैं। पहला, जो जीव उनकी भक्ति करता है और उनके बताए मार्ग पर चलता है, उसकी कभी दुर्गति नहीं होती। दूसरा, जो उनकी भक्ति करता है, उसके योग-क्षेम की रक्षा वे स्वयं करते हैं। तीसरा, वे उस जीव को इस दुख रूपी संसार सागर से पार करा देते हैं। कार्यक्रम में भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। अंत में ठाकुर जी की शयन आरती और प्रसाद वितरण हुआ। रामवीर, सुरेश कुमार, सुमित कुमार, सनी कुमार, महीपाल, विजय कुमार, तोताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed