फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The entire budget was withdrawn... work was done incompletely, now recovery will be done

Bareilly News: बजट निकाला पूरा... काम किया अधूरा, अब होगी वसूली

Wed, 04 Jun 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The entire budget was withdrawn... work was done incompletely, now recovery will be done
बरेली। ग्राम पंचायत खजुहाई मुस्तकिल में हाट बाजार के निर्माण पर 2.56 लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन आज तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा ग्राम पंचायत में कराए गए कामों के बोर्ड तक नहीं लगाए गए। मनरेगा लोकपाल ने जांच करने के बाद में प्रधान, बीडीओ समेत पांच लोगों से वसूली के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्यारा की ग्राम पंचायत खजुहाई मुस्तकिल निवासी उदयवीर, राजेंद्र सिंह, कुलदीप ने मनरेगा लोकपाल से लिखित शिकायत की और ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग करने की बात कही। मनरेगा लोकपाल ने 19 मार्च 2025 को सात बिंदुओं पर खंड विकास अधिकारी से जवाब मांगा था, लेकिन समय अवधि खत्म होने के बाद भी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद में 28 मार्च को नोटिस भेजकर पत्रावली उपलब्ध कराने की बात कहीं, लेकिन तब भी उपलब्ध नहीं कराई गई। 29 अप्रैल को मनरेगा लोकपाल ने ग्राम पंचायत के कार्यों का निरीक्षण किया। इनको ग्राम पंचायत में पांच कामों का कोई नागरिक सूचना बोर्ड नहीं मिला, साथ ही निर्माण पूरा नहींं मिला। तब प्रधान लक्ष्मी देवी के पति, पंचायत सचिव ने आधे-अधूरी कुछ पत्रावलियां दी। उसमें भी अंतर मिला। ऐसे में प्रधान, बीडीओ समेत पांच लोगों से वसूली के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-नागरिक सूचना बोर्ड न लगाने पर पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखाकार मनरेगा, खंड विकास अधिकारी से 20-20 हजार रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हाट बाजार वाले में नागरिक सुरक्षा बोर्ड न होने पर 1,00,000 रुपये, हाट बाजार निर्माण पर 2,56,503 लाख रुपये कुल रिकवरी 3,56,503 लाख रुपये की वसूली प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से की जाएगी।

यहां पर नहीं लगा है नागरिक सूचना बोर्ड
-रामौतार के खेत से दीनदयाल के खेत का चकमार्ग।
-अस्थायी गो आश्रय स्थल का विस्तार।
-गो आश्रय स्थल के चारों तरफ तारकशी।
-गो आश्रय स्थल में भूसा शेड, केयर टेकर, पानी की टंकी।
- आश्रय स्थल में चराई निर्माण।

नागरिक सूचना बोर्ड नहीं लगे थे। शासनादेश के अनुसार बोर्ड का लगना बेहद जरूरी होता है। ग्राम पंचायत में हाट बाजार बनाने के नाम पर केवल नींव ही भरी हुई है। मौके पर ग्रामीण वहां पर उपले पाथते मिले हैं। - शिशुपाल मौर्य, लोकपाल मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed