फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The enthusiasm of Ram devotees is not decreasing even in cold and fog.

Bareilly News: ठंड-कोहरे में भी कम नहीं हो रहा राम भक्तों का जोश

Thu, 11 Jan 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of Ram devotees is not decreasing even in cold and fog.
बहेड़ी। ठंड और कोहरे के बीच राम भक्तों के जोश में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। राम भक्त रोजाना राहुल गुप्ता के नेतृत्व में जन जागरण प्रभात फेरी निकल रहे हैं। अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी मोहल्ले में प्रभात फेरी का कार्यक्रम निरंतर जारी है। बुधवार को शेखुपुर में निकाली गई प्रभात फेरी में झांझ-मजीरे और शंख की ध्वनि के साथ राम नाम का संकीर्तन किया गया। 22 जनवरी को सभी लोगों से रामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया गया। इस दौरान सुनील रस्तोगी, हीरा सिंह तोमर, अरुण गंगवार, अनुज गुप्ता, शरद कुमार, देवदत्त प्रजापति, राकेश शर्मा, सुरेंद्र तोमर, निशांत कुमार, महेश गुप्ता, उमाशंकर दिवाकर, अर्जुन वाल्मीकि आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

22 जनवरी को दीप जलाकर दिवाली मनाने का आह्वान

शेरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर श्रीराम का जय घोष करते हुए मोहल्ला ब्रह्मनान, शिव मंदिर डूंगरपुर, मोहल्ला बाजार, जाटवपुरा आदि में कलश में रखे अक्षत व निमंत्रण पत्र और श्रीराम मंदिर के चित्र वितरित किए गए। स्वयंसेवकों ने 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाने और मंदिरों की सजावट करने का आह्वान किया। गांव नगरिया कला डेलपुर रंपुरा में भी अक्षत बांटे गए। चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, राघवेंद्र पाठक, बलवंत सिंह, नत्थू लाल, बाबूराम, शेखर गुप्ता, पं. दिनेश शर्मा, पप्पू गुप्ता, डाॅ. मनोज रस्तोगी, विकास गुप्ता आदि ने मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

भजन-कीर्तन कर बांटे अक्षत और श्रीराम के चित्र
सिरौली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने भजन कीर्तन के साथ घर-घर जाकर पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर के चित्र भेंट किए। साईदान, साहूकारा, ठाकरान, कश्यप, बस्तियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता के नेतृत्व में लोगों से संपर्क किया गया। सभी से अपने घरों में 22 जनवरी को दीप जलाकर दिवाली मनाने की अपील की गई। इस दौरान रामप्रकाश रस्तोगी, अर्जुन सिंह कठेरिया, प्रमोद सिंह, अवनीश मौर्य, सत्यपाल कश्यप, सरवन सागर, रमित गुप्ता, वरुण रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

देवचरा में निमंत्रणपत्र और साहित्य बांटा गया



भमोरा। आरएसएस व हिंदू जागरण मंच के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ग्राम देवचरा में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रणपत्र, साहित्य, अक्षत व श्रीराम चित्र वितरित किए। इस दौरान डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. टीआर गोले, सुमित गोले, सचिन चौहान, कुलदीप गोस्वामी, दीपांश सक्सेना, विनोद गुप्ता, पुखराज भदोरिया आदि उपस्थित रहे। संवाद

22 को करें भजन-कीर्तन, शाम को जलाएं दीप
देवरनियां। ब्लॉक दमखोदा की ग्राम पंचायत मिलक पिछौड़ा, सैदपुर व इनायतपुर में विश्व हिंदू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अक्षत बांटे और 22 जनवरी को घरों में भजन-कीर्तन करने और दीप जलाने की अपील की। विहिप की जिला संयोजिका लज्जावती ने बताया कि पूरा देश राम भक्ति में डूबा हुआ है। प्रधान राजकुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के तीन गांवों में अक्षत बांटे गए हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार, बीडीसी सदस्य, विनीत सक्सेना, ज्वाला प्रसाद, कोटेदार महेंद्र पाल, शिवकुमार, विश्वनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

21 रामचरित मानस का पाठ, 22 को होगा भंडारा

नवाबगंज। पंडरा गांव में नवनिर्मित विशाल नर्मदेश्वर मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने बताया कि इसमें 21 जनवरी को रामचरितमानस का पाठ, 22 जनवरी को समापन पर पूजा-अर्चना के बाद भंडारा होगा। शाम को मंदिर मे दीपोत्सव भी मनाया जााएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed