फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The engine of the Janrath bus failed in the forest at midnight.

Bareilly News: जंगल में आधी रात को धोखा दे गया जनरथ बस का इंजन

Thu, 04 Dec 2025 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The engine of the Janrath bus failed in the forest at midnight.
बरेली। रोडवेज की जनरथ बस के इंजन ने रात के एक बजे जंगल में धोखा दे दिया। रुहेलखंड डिपो की यह एसी बस (यूपी 32 एमएन 9892) बरेली से फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर होते हुए प्रयागराज जा रही थी। बस में सात महिलाएं भी यात्रा कर रही थीं। चार घंटे तक बस जंगल में खड़ी रही। इससे महिला यात्रियों में दहशत रही।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की मरम्मत में फर्जीवाड़े की शिकायतें भी इन दिनों बढ़ गई हैं। आरोप है कि बसों के इंजन में पुराना मोबिल ऑयल डालने के साथ ही मरम्मत के बिना ही बिल बनाए जा रहे हैं। यह खेल लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन

बसों की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये के हेरफेर के आरोप में सेवा प्रबंधक धनजीराम पर पिछले महीनों निलंबन की गाज भी गिर चुकी है। बसों में मरम्मत के फर्जी बिल पास करने वाले बरेली डिपो के सीनियर फोरमैन के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। शासन स्तर से जांच हुई तो तीन एआरएम, चार लेखाकार भी फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो के सीनियर फोरमैन प्रेमबाबू गुप्ता का कहना है कि बस जांच के बाद निकाली गई थी। इंजन में खराबी के कारण बस ब्रेक डाउन हुई। बसों की मरम्मत का काम निजी फर्म से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में प्रशिक्षित मैकेनिकों की कमी है।

कई चालकों पर अफसर मेहरबान
बरेली। कई चालकों पर अधिकारी मेहरबान हैं। बार-बार बड़े हादसों के बाद भी उनको हर बार नई बस से दी जाती है। मंगलवार को बरेली डिपो की जो रोडवेज बस फरीदपुर से पहले हाईवे पर द्वारिकेश चीनी मिल के ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी थी उसे जो चालक दौड़ा रहा था वह इससे पहले भी दो बसों को दुर्घटनाग्रस्त कर चुका है। कई और भी अनाड़ी चालक हैं, जिनको नई बसों का स्टेयरिंग दे दिया गया है। ऐसे में हादसों के बाद नई बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। संवाद
इस तरह से रात में एसी बस का जंगल में खराब होना गंभीर है। संबंधितों से जवाब तलब किया जा रहा है। - दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed