फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The echo of corruption prevalent in the municipality reached the government

Bareilly News: नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की गूंज शासन तक पहुंची

Sat, 21 Sep 2024 05:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
The echo of corruption prevalent in the municipality reached the government
फरीदपुर। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की गूंज अब शासन तक पहुंच गई है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फरीदपुर नगर पालिका में विगत माह हुई बोर्ड की बैठक में भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल प्रताप सिंह राणा ने पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत शासन को भेज दी। आरोप लगाया की समाजवादी पार्टी के पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाला के कार्यकाल में घोटाले हो रहे हैं। पालिका अध्यक्ष तीन लिपिकों से ही अधिकतर कार्य कराते हैं। कागजों में दिखाने के लिए लिपिकों के पटल बदल दिए।
विज्ञापन

नाला सफाई के लिए 40 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की जगह आपूर्तिकर्ता फर्म ने बिना सत्यापन के ही 50 कर्मचारियों का भुगतान करा लिया। नगर पालिका कार्यालय में लगभग 20 कर्मचारी अनावश्यक रूप से आउटसोर्सिंग पर लगा लिए गए हैं। शासन से कमेटी गठित कर नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed