फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dust blowing in the city and the minister claimed clean Bareilly

शहर में उड़ रही धूल और मंत्री ने स्वच्छ बरेली का किया दावा

Thu, 11 Mar 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The dust blowing in the city and the minister claimed clean Bareilly
बियाबानी कोठी के पास उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

214 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
बरेली। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बृहस्पतिवार को शहर में मॉडल रोड के साथ 214 करोड़ की परियोजनाओं का रिमोट के जरिए लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि शहर के लोगों को अभी दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ रहा है लेकिन इस साल के अंत तक शहर में सबकुछ चमकता दिखेगा।
मंगलवार रात शहर पहुंचे नगर विकास मंत्री ने सुबह दस बजे उन्हाेंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दोपहर करीब 12 बजे सर्किट हाउस में ही आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां बरेली पेयजल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समेत 31 परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद कहा कि बरेली में प्लानिंग के साथ काम हो रहा है। हो सकता है कि खोदाई या दूसरे कारणों से अभी शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन यह सब इसी साल के अंत तक चमकता दिखाई देगा। स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शहर पर निगरानी रखी जाएगी। इसका लाभ भी आने वाले समय में शहर को दिखाई देगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि 214 करोड़ की परियोजनाओं में शिलान्यास के 19 कार्य 118.46 करोड़ और लोकार्पण के 11 कार्य 94.86 करोड़ के हैं। इसके बाद नगर विकास मंत्री स्मार्ट सिटी की बैठक लेने के लिए कमिश्नरी रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने सर्किट हाउस के बाहर खड़े पांच हैवी टिपर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कमिश्नरी में बैठक के बाद उन्होंने शील चौराहे पर मॉडल रोड का लोकार्पण किया। इस मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, जलकल महाप्रबंधक आरके यादव समेत कई विधायक और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उखड़े-उजड़े शहर में दिनभर फीता काटते रहे

बरेली। नगर विकास मंत्री मॉडल रोड का लोकार्पण करने के लिए सर्किट हाउस से निकले तो खुद उनकी गाड़ी भी कंपनी बाग के पास जाम में फंस गई। सामने खड़ी रोडवेज बस को किनारे कराकर पुलिस ने उनका काफिला निकलवाया।
नगर विकास मंत्री के शहर में रहते हुए भी खोदाई के चलते सैकड़ों लोग जाम में फंसे हुए थे और धूल भी फांक रहे थे। नगर विकास मंत्री भी कंपनी बाग के पास जाम में फंसे तो पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। हालांकि मंत्री के काफिले के आने से पहले ही चौकी चौराहे की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था लेकिन एक रोडवेज बस और दोपहिया वाहनों के आवागमन से काफिला जाम में फंस गया। इसके बाद विकास भवन रोड और श्यामगंज पुल पर भी वाहन फंसे। इसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने ईंट पजाया चौराहे पर ट्रैफिक रोककर मंत्री का काफिला निकाला।

तीन महीने के अंदर शुरू करा दें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

बरेली। मॉडल रोड का लोकार्पण करने के बाद नगर विकास मंत्री सथरापुर में बन रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे। प्लांट का उद्घाटन करने के बाद मेयर और नगर आयुक्त ने उनसे तीन महीने के अंदर प्लांट शुरू करा देने का आग्रह किया।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्लांट के लिए शासन से पहली किस्त जारी हो चुकी है। अब यहां काम जारी रखा जाए। शासन स्तर से जो भी मदद होगी, वह की जाएगी। उन्हाेंने मुख्य अभियंता से कहा कि आप यहां तेजी से काम कराएं। बता दें कि नगर निगम ने हाईवे पर सथरापुर में प्लांट के लिए 10 एकड़ भूमि खरीदी थी। प्लांट लगाने के लिए भवन का निर्माण चल रहा है।

जितनी उड़ेगी धूल.. उतना खिलेगा फूल

बरेली। सर्किट हाउस में कार्यक्रम के दौरान मेयर उमेश गौतम ने कहा कि यहां जो भी मेयर रहे, उन्हाेंने अब तक समस्याओं को समस्या बनाए रखा। उन्होंने पहली बार समस्याओं को खत्म करने की ओर कदम बढ़ाया है।

मेयर ने दावा किया कि पिछले 70 सालों में शहर की गलियों को 30 हजार लाइटें दी गईं जबकि उन्होंने सिर्फ दो साल में 30 हजार लाइटें दी है। हर वार्ड हाई मास्ट लाइट का इंतजाम अलग से किया गया है। मेयर ने सीवर लाइन के लिए चल रही खोदाई से उड़ रही धूल पर कहा कि विपक्षी कह रहे हैं कि शहर में धूल उड़ रही है लेकिन जितनी उड़ेगी धूल उतना खिलेगा फू ल। कहा, आज काम हो रहा है तो व्यवस्था थोड़ी बिगड़ी हुई है। घर में एक कमरे की भी सफाई होती है तो धूल उड़ती है। मेयर ने कहा कि दो साल पहले तक शहर में करीब 2100 कच्ची गलियां थीं जहां बारिश में जलभराव होता था। हमने सर्वे कराकर उन्हें सूचीबद्व किया और 1500 गलियों को पक्का कराया। सिर्फ छह सौ गलियां बची हैं जिन्हें इसी साल पूरा करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed