{"_id":"69efd9933d14ac63e308f547","slug":"the-drain-is-clean-on-paper-but-there-is-a-lot-of-silt-on-the-spot-bareilly-news-c-4-bly1053-873263-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कागजों में नाला साफ, मौके पर सिल्ट बेहिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कागजों में नाला साफ, मौके पर सिल्ट बेहिसाब
Tue, 28 Apr 2026 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
बरसात के सीजन में कुछ ही समय बचा है, लेकिन शहर के प्रमुख नाले अब तक साफ नहीं हुए हैं। इससे आगामी बारिश में जलभराव और गंदगी की समस्या हो सकती है। नगर निगम हर साल नालों की सफाई पर भारी बजट खर्च करता है, लेकिन पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं लिया गया है। शहर के अधिकांश प्रमुख नाले कूड़े और सिल्ट से अटे पड़े हैं। हल्की बारिश भी शहर को जलमग्न करने के लिए पर्याप्त होगी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालों की स्थिति देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि पिछले एक महीने के भीतर यहां कोई सफाई अभियान चलाया गया हो। यदि समय रहते युद्ध स्तर पर सफाई नहीं की गई, तो सड़कों के साथ लोगों के घरों में भी पानी भर सकता है। यह स्थिति विभागीय दावों की पोल खोल रही है।
-- -- -- -- -- -
स्थान 1 बांस मंडी
शहर के प्रमुख बांस मंडी नाला शहर का सबसे बड़ा नाला माना जाता है। इस नाले से शहर के तमाम इलाके जुड़े हुए हैं। बांस मंडी से शुरू होने वाला नाला कालीबाड़ी, रोडवेज, बरेली कॉलेज, सिविल लाइन होते हुए मिशन के पास मिल जाता है। इतना लंबा नाला होने के बाद भी इसकी साफ सफाई नियमित नहीं हो रही है। नाले में कूड़े के साथ ही सिल्ट भी भरी पड़ी है। बांस मंडी के रहने वाले ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि बांस मंडी लकड़ी का बड़ा व्यापार होता है, बारिश के यहां पर पानी नाला साफ न होने के कारण सड़क पर आ जाता है। हर बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बरेली कॉलेज के पास भी नाला सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन से नाला निकलने के कारण यहां पर स्थानीय लोगों को और समस्या होती है।
-- -- -- -- -- -- -
स्थान 2 सूफी टोला
पुराना शहर के सूफी टोला ने निकलने वाला नाले में पूरे पुराने शहर का पानी आता है। यह नाला नवादा शेखान, सैलानी आदि इलाकों को जोड़ता है। यहां पर हजारों की आबादी रहती है। नाला कूड़ा व गंदगी की वजह से पटा हुआ है, जिससे नाले में पानी नहीं चल रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि कई महीनों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। बरसात से पहले अगर सफाई नहीं होती है तो जलभराव होगा। वहीं, नाले के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सफाई करने में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
स्थान 3 एलन क्लब मंडी नाला
नगर निगम के ठीक सामने बना एलन क्लब मंडी ने बना नाला में भी महीने से सफाई नहीं हुई है। यहां पर नाले में कूड़ा-पन्नी भरी हुई है। ये नाला नगर निगम के सामने से होते हुए चौपुला चौराहा, सुभाषनगर थाना सड़क होते हुए जाता है। नाले में गंदगी व बदबू से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों ने निगम से सफाई कर्मचारियों से कूड़ा निकालने को कहा है, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं है।-- -- -- -- -- --
बयान
बरसात से पहले शहर के बड़े नालों की सफाई के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर के काम को शुरू कराया जाएगा। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
स्थान 1 बांस मंडी
शहर के प्रमुख बांस मंडी नाला शहर का सबसे बड़ा नाला माना जाता है। इस नाले से शहर के तमाम इलाके जुड़े हुए हैं। बांस मंडी से शुरू होने वाला नाला कालीबाड़ी, रोडवेज, बरेली कॉलेज, सिविल लाइन होते हुए मिशन के पास मिल जाता है। इतना लंबा नाला होने के बाद भी इसकी साफ सफाई नियमित नहीं हो रही है। नाले में कूड़े के साथ ही सिल्ट भी भरी पड़ी है। बांस मंडी के रहने वाले ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि बांस मंडी लकड़ी का बड़ा व्यापार होता है, बारिश के यहां पर पानी नाला साफ न होने के कारण सड़क पर आ जाता है। हर बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बरेली कॉलेज के पास भी नाला सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। शहर के पॉश इलाके रामपुर गार्डन से नाला निकलने के कारण यहां पर स्थानीय लोगों को और समस्या होती है।
विज्ञापन
स्थान 2 सूफी टोला
पुराना शहर के सूफी टोला ने निकलने वाला नाले में पूरे पुराने शहर का पानी आता है। यह नाला नवादा शेखान, सैलानी आदि इलाकों को जोड़ता है। यहां पर हजारों की आबादी रहती है। नाला कूड़ा व गंदगी की वजह से पटा हुआ है, जिससे नाले में पानी नहीं चल रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि कई महीनों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। बरसात से पहले अगर सफाई नहीं होती है तो जलभराव होगा। वहीं, नाले के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सफाई करने में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थान 3 एलन क्लब मंडी नाला
नगर निगम के ठीक सामने बना एलन क्लब मंडी ने बना नाला में भी महीने से सफाई नहीं हुई है। यहां पर नाले में कूड़ा-पन्नी भरी हुई है। ये नाला नगर निगम के सामने से होते हुए चौपुला चौराहा, सुभाषनगर थाना सड़क होते हुए जाता है। नाले में गंदगी व बदबू से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों ने निगम से सफाई कर्मचारियों से कूड़ा निकालने को कहा है, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं है।
बयान
बरसात से पहले शहर के बड़े नालों की सफाई के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर के काम को शुरू कराया जाएगा। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त