{"_id":"586ff0f04f1c1b443615a465","slug":"the-doctor-had-just-robbed-the-home-teacher-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के घर शिक्षक दोस्त ने ही डाला था डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के घर शिक्षक दोस्त ने ही डाला था डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
The doctor had just robbed the home teacher friend
- फोटो : The doctor had just robbed the home teacher friend
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला इलाके में चोरी और लूट की वारदात से लोगों का जीना हराम करने वाला गैंग पुलिस के हाथ चढ़ा है। पकड़े गए गैंग के छह सदस्यों का मास्टर माइंड मोहित उर्फ रोबिन अग्रवाल एमए बीएड है और कोचिंग पढ़ाता है। उसी ने 17 दिन पहले आदर्श नगर कालोनी में अपने मित्र डॉ. विवेक भारद्वाज के घर दिनदहाड़े डाका डाला था। इसके अलावा पांच चोरियों में शामिल होने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से साढ़े 19 हजार रुपये, पांच हार, आठ अंगूठी, दो जोड़ी कड़े, छह जोड़ी पायजेब, चांदी के तीन सिक्के और कैमरा बरामद किया है।
मोहल्ला भुर्जी टोला के मोहित उर्फ रोबिन अग्रवाल, पक्का कटरा के गौरव, सराफ राहुल खंडेलवाल, कच्चा कटरा के दुर्गपाल, चमन मौर्य और जय उर्फ अखिलेश बृहस्पतिवार शाम पांच बजे अलीगंज रोड पर पुलिया के पास मंदिर के पीछे बैठे थे। पुलिस को पता चला कि सभी फिर योजना बना रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने लगे मगर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। सभी के पास तीन तमंचे, तीन चाकू और कारतूस मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी और लूटपाट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग का मास्टर माइंड मोहित उर्फ रोबिन है। वह चाचा नेहरू बाल मंदिर में पढ़ाता था। पिछले साल धोखाधड़ी के मामले में नाम आने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया था इसके बाद वह घरों में जाकर ट्यूशन पढ़ाने लगा। कुछ बच्चे घर पर भी कोचिंग पढ़ने आने लगे। पुलिस के अनुसार इस दौरान उसने चोरी और लूट की वारदातें करना शुरू कर दिया। सराफ राहुल खंडेलवाल दो साल पहले सर्राफ व्यापारी सुधीर खंडेलवाल को लूटनेे में जेल जा चुका है।
..............
इन वारदातों का खुलासा
-21 दिसंबर को आदर्श नगर कॉलोनी में डॉ. विवेक भारद्वाज की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट
-29 दिसंबर की रात बदायूं रोड पर सत्संग भवन, कच्चा कटरा में गायत्री शक्ति पीठ, दिनेश प्रजापति के घरों में चोरी
-31 दिसंबर की रात कोतवाली गेट के सामने डीके फोटोग्राफर की दुकान में चोरी
-छह महीने पहले सिरौली के हरदासपुर के रामकुमार के घर से नकदी और गहने उड़ाए।
...............
एक बार जेल गया तो अपराधी बन गया
मोहित उर्फ रोबिन शातिर बदमाश है। छह महीने पहले मोहल्ला पक्का कटरा के सराफ संजय अग्रवाल के बेटे गौरव को भी उसने ब्लैकमेल किया था। परीक्षा में फेल करवाने की धमकी देकर उसने घर से बीस लाख के जेवर मंगवा लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और जेल भी गया था।
विज्ञापन
..................
टीम को पांच हजार का इनाम
बदमाशों को पकड़ने वाले दरोगा बृजभान सिंह, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज कुमार, नरोत्तम सिंह, मुवीन खां, नौशाद अली, अरविंद कुमार, गौरव कुमार को एसएसपी ने पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।