फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The DM reached the tehsil and asked for the register, broke the lock of Malbabu's room and took it out.

Bareilly News: तहसील पहुंचे डीएम ने मांगा रजिस्टर, मालबाबू के कमरे का ताला तोड़कर निकाला

Mon, 10 Nov 2025 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The DM reached the tehsil and asked for the register, broke the lock of Malbabu's room and took it out.
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह रविवार दोपहर अचानक सदर तहसील पहुंचकर वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर (वीआरसी) का निरीक्षण किया। एसआईआर व निर्वाचन कार्य से जुड़े सवाल दागे तो कई कर्मी जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

वीआरसी पर काम करने वाले कर्मियों की उपस्थिति का रजिस्टर मांगा तो पता चला कि वह मालबाबू के कमरे में रखा है, जिसमें ताला लगा था। तहसीलदार ने आनन-फानन में कर्मियों को ताला तोड़ देने का आदेश दिया। ताला टूटने के बाद उपस्थित पंजिका डीएम के सामने पेश की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गणना प्रपत्र वितरण में शहर विधानसभा क्षेत्र की प्रगति कमजोर है। शहर विधानसभा क्षेत्र के वीआरसी कर्मी के पास गणना प्रपत्र वितरण की डिटेल न होने पर चेताया। दरअसल, सोमवार को एसआईआर अभियान की प्रगति के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेगा। इसी के मद्देनजर डीएम ने निरीक्षण किया और एसडीएम से घर-घर जाकर सत्यापन, बीएलओ के कार्य की प्रगति, डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान और सुधार की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने लंबित प्रकरणों का निस्तारित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed