फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The district's business is being affected by the heat of Nepal violence

Bareilly News: नेपाल हिंसा की आंच से जिले का कारोबार हो रहा प्रभावित

Thu, 11 Sep 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The district's business is being affected by the heat of Nepal violence
बरेली। नेपाल हिसा का सीधा असर जिले के कारोबार पर पड़ रहा है। बरेली से दवाइयां, कपड़ा, किराना समेत अन्य सामान नेपाल भेजे जाते हैं। वहां फैली हिंसा की वजह से सीमा पार का व्यापार ठप हो गया है। इससे कारोबारियों ने रोजाना एक करोड़ रुपये नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक, बरेली के आसपास के जिलों की सीमाएं नेपाल से सटी हैं। वहां के व्यापारी खरीदारी के लिए यहां की मंडी में आते हैं। यहां से कपड़े, खाद्य पदार्थ, दवाइयां, किराना, स्टेशनरी का सामान नेपाल भेजा जाता है। यह व्यापार दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, नेपाल से भी कई चीजें भारत आती हैं, लेकिन वहां फैली हिंसा के कारण इस समय यह प्रक्रिया थम गई है। न तो कोई ट्रक नेपाल जा रहा है, न ही वहां से कोई सामान आ रहा है। कारोबारियों का माल ट्रकों में पैक सीमा पर फंसा है। डिलीवरी में देरी से माल खराब होने का भी अंदेशा है। यह स्थिति दोनों देशों के व्यापारियों के लिए चिंताजनक है। नेपाल से प्लाई का पत्ता भी जिले में आता है, लेकिन प्लाईवुड उद्योग को इससे कोई नुकसान नहीं हो रहा है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि जब तक नेपाल में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक व्यापार शुरू होने की उम्मीद नहीं है। संवाद
विज्ञापन

नहीं भेज पा रहे माल
नेपाल से बड़ी संख्या में मरीज यहां डॉक्टरों से परामर्श लेने आते है। यहां से दवाएं भी नेपाल भेजी जाती हैं, लेकिन इस वक्त वहां से कोई व्यापार नहीं हो रहा है। - दुर्गेश खटवानी, बरेली केमिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल से प्लाई का पत्ता आता था, लेकिन इसकी आवक रुकने के कारण यहां के कारोबारियाें को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि जिले के प्लाईवुड उद्योग को लाभ होगा। - सलिल बंसल, प्लाईबुड कारोबारी


बरेली मंडी से बड़ी मात्रा में कपड़ा नेपाल भेजा जाता है। रेडिमेड कपड़ों का भी कारोबार होता है। वहां हुई हिंसा के कारण व्यापार प्रभावित है। - विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed