फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The district received two hours at the hospital medicine

जिला अस्पताल में दो घंटे नहीं मिली दवा

Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
The district received two hours at the hospital medicine
दवा ‌ख‌िडकी पर मरीजों की भीड़
जिला अस्पताल में शुक्रवार को फार्मेसिस्टों की हड़ताल के चलते दवा काउंटर दो घंटे तक बंद रहे। इस दौरान मरीजाें को दिक्कत हुई। दस बजे के बाद जब दवा काउंटर खुले तो दवा लेने वालाें की भीड़ जुट गई। मरीज और तीमारदाराें में झगड़ा भी हुआ। शुक्रवार को 15 सौ नए मरीज और इतने ही पुराने मरीज आए थे। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के तहत सभी फार्मेसिस्ट सुबह आठ बजे जिला अस्पताल में जमा हुए। अध्यक्ष बीसी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 19 सितंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। दस बजे तक फार्मेसिस्टाें के काउंटर न खोलने पर मरीज इधर-उधर भटकते रहे। कुछ बिना दवा लिए ही लौट गए। धरने में वीपी सिंह, रंजना उपाध्याय, नूरजहां, राजेश गंगवार, जनार्दन गंगवार, एसआर चौधरी, पीएन मिश्रा, अमित यादव, दिलीप यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed