{"_id":"69f4e772ce236e6145092609","slug":"the-dispute-over-the-ring-reached-the-family-counselling-centre-bareilly-news-c-4-bly1053-875581-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंगूठी को लेकर शुरू हुआ विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंगूठी को लेकर शुरू हुआ विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा
Fri, 01 May 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 01 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बरेली के किला क्षेत्र में एक दंपती के बीच अंगूठी पहनने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मारपीट तक पहुंच गया। यह मामला अब पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है।
किला क्षेत्र के युवक और बदायूं की बीटेक पास युवती की शादी चार माह पहले हुई थी। युवक का अपना कारोबार है। उसने बताया कि वह पत्नी को थाईलैंड भी घुमा चुका है, लेकिन उसकी फरमाइशें खत्म नहीं होतीं। विवाद तब शुरू हुआ जब पत्नी ने पति के हाथ में अंगूठी देखकर उसे रोज पहनने के लिए कहा। पति ने जवाब दिया कि काम के चलते वह रोज अंगूठी नहीं पहन सकता। इस पर दोनों में मारपीट हो गई।
मारपीट के बाद महिला ने अपने मायके वालों को बुलाया। दोनों के बीच समझौता भी हुआ, लेकिन महिला किला थाने चली गई। इसके बाद वह अपने मायके जाकर रहने लगी। अब दोनों पक्ष ने पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में अर्जी लगाई है। परामर्श केंद्र की प्रभारी छवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष छोटी-छोटी बातों पर अड़े हैं, इसलिए उन्हें अगली तारीख दी गई है।