फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The director will investigate the district hospital case.

Bareilly News: जिला अस्पताल प्रकरण की जांच करेंगे निदेशक

Thu, 14 May 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The director will investigate the district hospital case.
बरेली। अस्पताल से बुजुर्ग महिला मरीज को ठेले पर घर ले जाने के मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (पैरामेडिकल) करेंगे। इसके लिए उनके जल्द अस्पताल पहुंचने की चर्चा है। वहीं, अस्पताल के एनक्वॉस निरीक्षण के लिए टीम बृहस्पतिवार को आएगी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दस मई को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महानिदेशालय स्तर के किसी अधिकारी को प्रकरण की जांच के लिए नामित करने के निर्देश दिए थे। बताते हैं कि निर्देश के तहत निदेशक (पैरामेडिकल) को जांच सौंपी गई है। इसी सप्ताह उनके अस्पताल पहुंचने की संभावना हैं। लिहाजा, अब तक हुई जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट बना ली गई है। जिलाधिकारी स्तर से गठित टीम की जांच फिलहाल जारी है। एडी हेल्थ की जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना के समय तैनात सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड ब्वॉय, वार्ड सहायक को हटा दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, डिप्टी सीएम के निर्देश पर अब महानिदेशालय स्तर के अधिकारी के आने की सूचना है। तिथि अभी तय नहीं है। महिला का इलाज जारी था। पति बिना बताए अपने साधन से लेकर चला गया। मामले में कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की होगी परीक्षा
जिला अस्पताल में सेवाओं के मूल्यांकन के लिए बृहस्पतिवार को एनक्वॉस (नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) की टीम आएगी। टीम के सामने अस्पताल की परीक्षा होगी। टीम मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, आभा आईडी, ऑनलाइन जांच रिपोर्ट व मरीजों के फीडबैक आदि लेगी। निर्धारित प्रारूप के आधार पर अंक मिलेंगे। बुधवार को तैयारियों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed