फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The death of a young man suspected of dengue was concealed for a month.The medical college began a death audit.

Bareilly News: माह भर डेंगू संदिग्ध युवक की मौत छिपाए रहा मेडिकल कॉलेज, डेथ ऑडिट शुरू

Sat, 23 May 2026 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
The death of a young man suspected of dengue was concealed for a month.The medical college began a death audit.
बरेली। तीन साल बाद फिर मच्छरों का डंक जानलेवा साबित हो रहा है। फील्ड विजिट के दौरान मीरगंज में डेंगू संदिग्ध युवक की मौत का पता चला, लेकिन पोर्टल पर केस अपडेट नहीं था। इसका संज्ञान लेकर सीएमओ ने डेथ ऑडिट शुरू कराया है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार, अप्रैल में मीरगंज के परौरा निवासी 33 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने भोजीपुरा स्थिति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जांच में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉलेज ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। माहभर तक मौत का मामला पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ। बीते सप्ताह एडी हेल्थ के निर्देश पर एंटोमोलॉजिस्ट अभिषेक और रीजनल कोऑर्डिनेटर अंबरीश कुमार ने फील्ड विजिट की तो मामला संज्ञान में आया।
विज्ञापन

संबंधित रिपोर्ट पर एडी हेल्थ ने सीएमओ को पत्र भेजा तो जिला मलेरिया अधिकारी से जानकारी मांगी गई। मलेरिया विभाग की टीम ने डेंगू संदिग्ध युवक के गांव में निरोधात्मक कार्रवाई कराई। परिजन और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। सभी की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेथ ऑडिट के बाद पोर्टल पर दर्ज होगी मौत
मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज से मरीज से संबंधित रिकॉर्ड मांगे। कॉलेज की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव लिखा है, लेकिन मौत की वजह मल्टी ऑर्गन फेलियर दर्ज है। शासनादेश के अनुसार, डेंगू की पुष्टि एलाइजा जांच से होती है। एनएस-1 कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव मरीज को डेंगू संदिग्ध माना जाता है। इसलिए मरीज की जांच रिपोर्ट मांगी है। एलाइजा पुष्टि पर केस पोर्टल पर दर्ज होगा। जिले में अब तक डेंगू के चार मरीज मिले हैं। वर्ष 2023, 2024, 2025 में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई।

वर्जन
मामला संज्ञान में आने पर मरीज का डेथ ऑडिट कराया जा रहा है। एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलेगी तभी केस पोर्टल पर दर्ज होगा। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed