{"_id":"6678c26ab0f4580f4f04fcf4","slug":"the-deal-for-possession-of-the-plot-was-done-for-30-lakhs-bareilly-news-c-4-lko1018-426317-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्लॉट पर कब्जे के लिए 30 लाख में हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्लॉट पर कब्जे के लिए 30 लाख में हुआ था सौदा
Mon, 24 Jun 2024 06:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। हिस्ट्रीशीटर केपी यादव के एक दोस्त ने 30 लाख रुपये में प्लॉट पर कब्जा दिलाने का ठेका लिया था। इसके बाद बदमाशों को इकट्ठा किया गया। पीलीभीत रोड पर ही बैरियर टू पुलिस चौकी से आगे देहात क्षेत्र में देर रात तक शराब पार्टी हुई और सुबह बवाल हो गया।
प्लॉट कब्जाने के लिए केपी यादव के दोस्त ने ही बदमाशों को इकट्ठा किया था। उनके पास लाठी, डंडे, तमंचे, रॉड आदि थे। शराब पार्टी के दौरान ही किसे क्या करना है? इसकी हिदायत भी दी गई थी। इसके बाद उन्हें स्टार होटल में ठहराया गया। स्टार होटल राजीव राणा का बताया जा रहा है। यहां कुछ देर रुकने के बाद तड़के पांच बजे ही बदमाश मार्बल की दुकान पर पहुंच गए और फायरिंग व मारपीट शुरू कर दी। पुलिस अब कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाकर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल, होटल सहित अन्य संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम का कहना है कि 30 लाख रुपये में सौदे की बात अभी सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।