फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dead body of a woman was found crushed in a semi-nude state on the side of the highway

Bareilly News: हाईवे किनारे अर्धनग्न हालत में कुचला मिला महिला का शव

Sat, 26 Oct 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Oct 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a woman was found crushed in a semi-nude state on the side of the highway
फरीदपुर (बरेली)। बरेली-लखनऊ हाईवे किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में कुचला हुआ मिला। शव देखकर लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस हादसा व वाहनों से कुचलने का मामला मान रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
विज्ञापन

बड़ा बाइपास पर शुक्रवार सुबह लोगों ने एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। बृहस्पतिवार रात में उसके शव के ऊपरी हिस्से को रौंदते हुए कई वाहन निकल गए। इस वजह से महिला के कपड़े अस्त व्यस्त हो गए थे। राहगीर आशंका जता रहे थे कि महिला की हत्या कर शव न फेंका गया हो। सूचना पर थाना पुलिस ने मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीओ मौके पर देर से पहुंचे, इस वजह से कई घंटे शव हाईवे पर पड़ा रहा। वहां से निकलने वाले राहगीर फोटो वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन

-----
पोस्टमार्टम से खुलेगी मौत की वजह
शुक्रवार को शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास करती रही, इसलिए उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे मौत की सही वजह का पता लग सकेगा। चूंकि कई वाहन गुजरने से महिला का चेहरा भी क्षत विक्षत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखने से ही लग रहा है कि अंधेरे में कोई वाहन महिला को टक्कर मार गया है। इसके बाद कुछ और वाहन अंधेरे में यहां से गुजर गए। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed