{"_id":"60144e938ebc3e3291455ff1","slug":"the-couple-arrived-to-seek-protection-from-the-ssp-by-getting-married-bareilly-news-bly4353759142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमविवाह कर एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंचा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमविवाह कर एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंचा दंपती
विज्ञापन
एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंचे दंपती।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
युवती ने परिवार वालों से बताया जान का खतरा
विज्ञापन
बरेली। घर से भागकर प्रेमविवाह करने वाला युगल अब जान बचाने के लिए भाग रहा है। युवती का आरोप है कि उसके घरवाले पीछे लगे हैं। वे कोई अनहोनी कर सकते हैं। शुक्रवार को दोनों ने एसएसपी कार्यालय में पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
एसएसपी कार्यालय पहुंचे क्योलड़िया के गांव मेथी नवदिया निवासी बृजवाला और अमर सिंह ने बताया कि दोनों ने 27 जनवरी को गाजियाबाद में शादी कर ली है। बृजवाला ने आरोप लगाया कि परिजन उसकी शादी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से करना चाहते थे, तभी वह घर से भाग गई और गाजियाबाद में नौकरी कर रहे अमर सिंह से शादी कर ली। उसके घरवालों को जानकारी हुई तो वे लोग गाजियाबाद पहुंचे और जबरन उनके कमरे में घुसने की कोशिश की। किसी तरह वे लोग वहां से भागे तो घरवाले पीछे लग गए। शुक्रवार को सेटेलाइट बस अड्डे पर भी परिवार के कुछ लोग मौजूद थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इधर, एसओ क्योलड़िया राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि युवती के पिता ने उसके घर से जाने की मौखिक सूचना दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, इसलिए पुलिस उनकी तलाश नहीं कर रही है।

प्रेमी युगल शिकायत लेकर आए थे, दोनों के परिवार वालों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी। उन्हें समझाया जाएगा कि वे शादी कर चुके हैं, अब कोई विवाद न करें। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन विज्ञापन